एक्सप्लोरर

Kanpur Violence: कानपुर में राष्ट्रपति और पीएम मोदी के दौरे के बीच दो समुदायों में झड़प, अब तक 6 लोग घायल

Kanpur Violence: कानपुर के परेड चौराहे पर एक समुदाय के कुछ लोगों ने बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विरोध में दुकानों को बंद कराया. जिसके बाद विवाद पैदा हुआ.

Kanpur Violence: कानपुर में आज दो समुदाय के बीच जमकर पथराव हुआ. दरअसल कानपुर के परेड चौराहे पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विरोध में दुकानों को बंद कराया. जिसके बाद विवाद पैदा हुआ. इस दौरान सड़क पर काफी संख्या में लोग जमा हैं. कई थानों का फोर्स बुला लिया गया है. हालांकि पुलिस कमिश्नर का कहना है कि अब हालात सामान्य हैं. वहीं इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

कानपुर के बेकनगंज इलाके में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बवाल हो गया. करीब एक हजार से ज्यादा लोग सड़कों पर उतर आए. दोनों तरफ से पथराव हुआ.कानपुर का यह इलाका मिश्रित आबादी वाला है. कई लोग पथराव में चोटिल हो गए. उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. इस मामले की शुरुआत एक सामाजिक संस्था के मुस्लिम इलाकों में बंदी के ऐलान से हुआ था. जुमे की नमाज की वजह से परेड चौराहा पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे. दरअसल, बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मुहम्मद साहब पर टिप्पणी किए जाने से मुस्लिम समाज नाराज था. मुस्लिम इलाकों में बंदी का आह्वान नेता हयात जफर हाश्मी ने किया था.

राष्ट्रपति और पीएम मोदी का है दौरा
इस वक्त लोग सड़कों पर रुक-रुककर पथराव कर रहे हैं. पुलिस ने पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी है. संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. व्यापारियों ने खुद ही बाजार बंद कर दिया है. फिलहाल कानपुर में तनाव का माहौल बना हुआ है. ये बवाल उस वक्त हुआ जब पीएम मोदी और राष्ट्रपति के आने के चलते काफी सुरक्षा व्यवस्था लगी थी. पीएम, राष्ट्रपति के साथ शहर से करीब 70 किमी. दूर एक कार्यक्रम में मौजूद हैं.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज
पथराव शुरू होने के वक्त बाजार में लोग मौजूद थे. इसलिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए करीब 12 थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने लाठीचार्ज किया. जिसके बाद लोगों को खदेड़ा जा सका. इस झड़प में संजय शुक्ला, उत्तम गौड़, मंजीत यादव, राहुल त्रिवेदी, अमर बाथम घायल हो गए हैं.

ये भी पढ़ें

BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह का दावा- चुनाव के दौरान SP ने दी थी एनकाउंटर की धमकी, फिर हुआ ये

UP Politics: बीजेपी प्रवक्ता नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी पर अड़े मौलाना तौकीर रजा, पैंगबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र

वीडियोज

Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget