एक्सप्लोरर

कानपुर: प्रेमी ने घर बुलाकर नाबलिग प्रेमिका की काटी गर्दन, सहेली को फोन कर बोला- 'मैंने तुम्हारी...'

UP News: कानपुर में 17 साल की नाबालिग की उसके प्रेमी ने गर्दन काट दी. इस बात की जानकारी नाबालिग लड़की की फोन के जरिए दी. पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो वाकई नाबालिग लड़की की गर्दन कटी हुई थी.

Kanpur News: रिश्तों में न जाने अब कितनी कड़वाहट आ चुकी है, न जाने कौन सी बात अब लोगों के दिलों में घर कर रही है. लोग वहशी होते चले जा रहे हैं, प्रेम के एक रिश्ते में वहशत की एक ऐसी कहानी सामने आई जिसने सबको हिला कर रख दिया है. कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में एक 17 साल की लड़की की गला रेत कर हत्या कर दी गई और घर के अंदर उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिला.

आखिरी बार नाबालिक लड़की अपने घर से सहेली संग बाजार निकली थी. वहीं उसे उसका प्रेमी मिला और वो सहेली को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई और कुछ देर बाद उसी सहेली के पास नाबालिक लड़की के प्रेमी की कॉल आई और उसने बोला कि मैंने तुम्हारी सहेली की गर्दन काट दी है. उसके घर में बता दो.

लड़के ने नाबालिग लड़की की गर्दन काटी
रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात कानपुर के बर्रा क्षेत्र में हुई, जहां एक एक नाबालिक लड़की अपने घर से सहेली संग कुछ खरीदारी करने निकली और बाजार में उसकी मुलाकात एक शिवम नाम के लड़के से हुई. कुछ देर बात होने के बाद नाबालिक लड़की अपनी सहेली को छोड़कर उस लड़के के साथ चली गई.

लड़का नाबालिक लड़की को लेकर जिस घर में गया था, उस घर को नाबालिक लड़की की सहेली ने देख लिया लेकिन कुछ देर इंतजार करने के बाद उसके पास एक कॉल आई और ये कॉल उसी युवक की थी. उसने नाबालिक लड़की की सहेली को कहा मैंने तुम्हारी सहेली की गर्दन काट दी है, उसके घर वालों को बता दो. जिसके बाद सहेली ने मृतिका के घर में कॉल कर इस घटना की जानकारी दी और फिर पहुंचने पर पता चला कि मृतिका की गर्दन वाकई कटी हुई थी और वो मरणासन्न हालत में दिखाई दे रही थी.

मामले में पुलिस ने क्या बोला?
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने शव को घर के अंदर से बरामद कर लिया और जांच में जुट गई. वहीं मृतिका के पिता शिवपूजन शुक्ला ने बताया कि उनकी बेटी घर से बाहर अपनी एक सहेली दीक्षा के साथ गई हुई थी और दीक्षा ने मृतिका की मां को कॉल कर बताया कि उनकी बेटी के साथ ऐसी घटना हुई है, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी.

वहीं इस मामले में एसीपी अभिषेक कुमार ने बताया कि मृतिका बाजार में अपनी सहेली के साथ आई हुई थी. जहां उसे शिवम नाम का एक लड़का मिला जिसके साथ मृतिका चली गई और अपनी सहेली को इंतजार करने के लिए कहा लेकिन थोड़ी देर बाद मृतिका की सहेली के पास कॉल आई मृतिका की सहेली दीक्षा के मुताबिक उसके नंबर पर उसी शिवम नाम के लड़ने ने कॉल कर बताया कि उसकी सहेली की हत्या कर दी गई है.

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है
फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच में कर रही है और सभी तथ्यों के आधार पर पहली नजर में साबित हो रहा है कि मृतिका की हत्या शिवम नाम के शख्स ने की है. शिवम मूल रूप से फतेहपुर का रहने वाला है. मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया है और पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें- मुस्लिमों के लिए अलग अस्पताल से लेकर होली में हिजाब तक... यूपी के अमृतकाल में नेताओं की तीन नई मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget