एक्सप्लोरर

Kanpur Fire: आग पर 38 घंटे में काबू, 800 दुकानें जलकर खाक, 500 करोड़ का समान जला, पहुंचे अखिलेश यादव

Kanpur Fire Incident: अखिलेश यादव ने मांग की कि, सरकार नुकसान का आकलन करें और कारोबारियों को 'सही' मुआवजा मुहैया कराए. उन्होंने कहा, दुख की इस घड़ी में हम कारोबारियों के साथ हैं.

Uttar Pradesh News: यूपी के कानपुर में एक व्यावसायिक परिसर में लगी आग (Kanpur Fire Incident) पर शनिवार दोपहर पुलिस, अग्निशमन कर्मियों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) (NDRF) के दलों ने 38 घंटे बाद काबू पा लिया. इस भयंकर आग में करीब 800 दुकानें जली हैं. इस बीच पुलिस (Kanpur Police) ने एक युवक का शव बरामद किया है. पुलिस उपायुक्त (मध्य) प्रमोद कुमार ने शनिवार को बताया कि एक प्रतिष्ठान में काम करने वाले युवक ज्ञानचंद (40) का शव बरामद हुआ है. कुमार ने कहा कि जले हुए शव की खोज के तुरंत बाद पुलिस की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया. 

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हालांकि टावरों से धुएं का गुब्बार अभी भी निकल रहा था, लेकिन आग पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए अग्निशमन कर्मियों ने अब हर मंजिल पर आग की स्थिति का जायजा लेने के लिए भवन परिसर में प्रवेश करना शुरू कर दिया है. इसके पहले डीसीपी ने कहा था कि एक दुकान में काम करने वाला ज्ञान चंद (40) नामक व्यक्ति लापता बताया गया है. एक अन्य अधिकारी ने कहा था कि उसका पता लगाने के लिए पुलिसकर्मियों और दमकलकर्मियों ने परिसरों में तलाशी शुरू कर दी है.

पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव
शनिवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अग्निकांड स्थल पर पहुंचे और उन व्यवसायियों से मिले, जिनकी दुकानें और प्रतिष्ठान भीषण आग में जलकर खाक हो गए. उन्होंने मांग की है कि राज्य सरकार नुकसान का आकलन करें और भारी नुकसान झेलने वाले कारोबारियों को 'सही' मुआवजा मुहैया कराए. अखिलेश ने कहा, ‘‘दुख की इस घड़ी में हम कारोबारियों के साथ खड़े हैं.’’उन्होंने कारोबारियों के साथ करीब आधा घंटा बिताया और उन्हें सांत्वना भी दी.

500 करोड़ का सामान जलकर खाक
डीसीपी ने कहा कि अग्निशमन अभियान में सहायता के लिए एनडीआरएफ को भी बुलाया गया है. गौरतलब है कि बांसमंडी इलाके में शुक्रवार तड़के एक बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग में कम से कम 800 दुकानें जलकर खाक हो गईं . वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अनुमान है कि आग में 500 करोड़ रुपये से अधिक का सामान और नकदी जलकर खाक हो गई है. डीसीपी कुमार ने स्वीकार किया कि रात के समय अग्निशमन दल का बचाव अभियान थोड़ा धीमा हो गया था क्योंकि दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी काफी थके हुए थे.

स्थानीय लोगों ने क्या बताया
स्थानीय निवासी मोहम्मद बिलाल ने बताया कि शुक्रवार की रात तेज हवाओं के कारण आग की लपटें आस-पास के वाणिज्यिक और आवासीय भवनों की ओर फैल गईं और धुएं का गुबार आसपास के घरों में घुस गया, जिससे स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा. दुकानदारों ने बताया कि आग में सब कुछ जल गया. व्यापारी अशोक अग्रवाल ने बताया कि एआर और मसूद टावर में उनकी दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं. उन्होंने कहा, ‘‘त्योहारों के मौसम में दोस्तों और रिश्तेदारों से कर्ज लेकर ज्यादा मांग के कारण मैंने होजरी आइटम का स्टॉक किया था.'

सरकार ने दिया मदद का भरोसा
जिलाधिकारी विशाल जी. अय्यर ने शुक्रवार को बताया था कि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो नुकसान का आकलन और आग लगने के कारणों की जांच करेगी. उनके अनुसार समिति में अपर नगर आयुक्त, संयुक्त निदेशक (व्यापार कर) और मुख्य अग्निशमन अधिकारी शामिल हैं. जिलाधिकारी ने कहा था कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद इस समिति का गठन किया गया है. पाठक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और उन दुकानदारों से मुलाकात की, जिनकी दुकानें और प्रतिष्ठान आग में नष्ट हो गए. उपमुख्यमंत्री ने कारोबारियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. पाठक ने कहा था, 'दुख की इस घड़ी में सरकार व्यापारियों के साथ खड़ी है और हम उन्हें (व्यापारियों को) अकेला नहीं छोड़ेंगे.'

UP Weather Update: यूपी में कब मिलेगी बारिश से राहत, जानिए क्या है आज के मौसम का अपडेट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget