एक्सप्लोरर

UP Nagar Nikay Chunav: वोट मांगने आए तो सुनाना पड़ेगा राष्ट्रगान, वोटर के इन अनोखे शर्तों की हो रही चर्चा

UP Nagar Nikay Chunav: कानपुर देहात के रहने वाले नवीन दीक्षित पेशे से अध्यापक हैं. उन्होंने अपने घर के बाहर पोस्टर लगाकर वोट मांगने वाले प्रत्याशियों के लिए 4 शर्तें रखी हैं.

UP Nagar Nikay Chunav: यूपी (Uttar Pradesh) निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशी कमर कसकर तैयारी करते नजर आ रहे हैं. अब इंतजार तारीखों के ऐलान का है जिसके बाद मैदान में प्रत्याशी ताल ठोंकते नजर आएंगे और घर घर वोट मांगने जाएंगे. कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में एक मतदाता ने अपने घर के बाहर पोस्टर लगाकर दावेदारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. अब प्रत्याशी को शिक्षित होने के साथ साथ राष्ट्रगान भी याद करना पड़ेगा और सुनाना भी पड़ेगा.

ऐसा होगा तभी मिलेगा वोट
कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील के रूरा कस्बे के एक शिक्षक ने प्रत्याशियों के लिए निकाय चुनाव में ताल ठोंकने से पहले लक्ष्मण रेखा खींच दी है जिसे पार करने के बाद ही प्रत्याशी मतदाता से वोट पा सकेगा. दरअसल कानपुर देहात के रहने वाले नवीन दीक्षित पेशे से अध्यापक हैं. उन्होंने अपने घर के बाहर पोस्टर लगाकर वोट मांगने वाले प्रत्याशियों के लिए 4 शर्तें रखी हैं.

क्या हैं 4 शर्तें
-परिवारवाद, जातिवाद रहित लोकतंत्र हित
-राष्ट्रगान पूरा सुना सकते हैं
-पान मसाला थूककर धरती मां पर संक्रमण चित्रकारी नहीं करते
-ईमानदारी ऐसी की सांस लेने के लिए पौधे लगाए हो कभी

शिक्षक ने क्या बताया?
वहीं शिक्षक नवीन दीक्षित ने बताया कि, उन्हें अपने और अपने बच्चों के साथ-साथ क्षेत्र के सभी मतदाताओं की फिक्र है और उनका ये पोस्टर प्रत्याशियों की क्षमता और शिक्षा की परख के लिए है जिससे वे अपने नेता का सही चुनाव कर सकें. जहां एक तरफ वोटरों को लुभाने के लिए दावेदार अलग-अलग प्रलोभन देते हैं तो वहीं क्षेत्र में ऐसी पहल प्रत्याशियों के लिए किसी इम्तिहान से कम नहीं है. अब देखना है कि क्या प्रत्याशी मतदाताओं की इस परीक्षा को पास कर अपना राजनीतिक भविष्य सवारेंगे या फिर मतदाताओं की परीक्षा में फेल साबित होंगे.

UP Weather Update: यूपी में दिखने लगा शीतलहर का असर, कई जगहों पर छाए रहेंगे बादल, जानिए- आपके जिले में मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget