एक्सप्लोरर

UP News: कानपुर देहात में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का कहर, मासूम समेत तीन की मौत

Kanpur Dehat : जिले में भारी बारिश के कारण भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में कच्चे मकान का मलबा गिरने से उसके अंदर सो रहे लोगों की दबने से मौत हो गई, एडीएम ने पीड़ित परिजनों राहत पैकेज देने की घोषणा की है.

Kanpur Dehat: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मानसून (Monsson) सक्रिय होने के बाद कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है. ये बारिश कई लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, तो कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के गरीबों के लिए ये आफत बन गई है. बीते 12 घंटों में तेज बारिश के कारण दो कच्चे मकान ढह गए, मकान में दबने से दो लोगों की मौत हो गई. इस दौरान तेज गरज चमक के साथ हो रही बारिश में आकाशीय बिजली (Lightning) की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई. 

कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में तेज बारिश ने कई ग्रामीणों पर कहर बरपाया. जिले के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरदौ और डीग गांव में तेज बारिश से दो कच्चे मकान धराशाई हो गए, धराशाई हुए एक कच्चे मकान में एक परिवार के दो लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई. मृतकों में की पहचान सभादिन और अनिल कुमार के रुप में हुई है. कच्चे मकान का मलबा गिरने से अचानक तेज धमाका हुआ. धमाके की आवाज सुनकर इलाके में चीख- पुकार मच गई, स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरु कर दिया, तब तक मलबे में दबे दो लोगों की मौत हो चुकी थी. 

कच्चे मकान ढहने से 2 की मौत और 2 घायल

मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकालने में नाकाम रहे ग्रामीणों में किसी ने इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को कर दी. मौके पर पहुंची टीम ने मलबे में दबे दो अन्य घायलों को बाहर निकाला और फौरन अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट करवाया, जबकि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसी दौरान इलाके में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई , इस दौरान कई लोग झुलसने से बुरी तरह घायल हो गए. 

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मासूम की मौत

कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील के शाहजहांपुर और नेरा क्रपालपुर में आकाशीय बिजली गिरने का मामला प्रकाश में आया, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में तीन लोग आ गए. इस हादसे में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक बच्ची बुरी तरह झुलस गए. बारिश में कच्चे मकान गिरने के एक अन्य मामले में मृतक बुजुर्ग के परिजनों ने बताया कि वह भारी बारिश के चलते जानवरों की घर ठीक करने आए थे. इसके बाद वह घर चले गए, सुबह जाकर देखा तो उनका कच्चा मकान भारी बारिश में ढह गया था. आसपास के लोगों की मदद से उनके शव को बाहर निकाला गया. 

मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख का राहत पैकेज

हादसे के बाद कानपुर देहात एडीएम प्रशासन केशव प्रसाद गुप्ता ने मौके का निरीक्षण कर पीड़ितों को सरकारी राहत देने की बात कही है. घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के सभी जर्जर और कच्चे मकानों को चिन्हित कर उसमें रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का आश्वासन दिया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को तत्काल 5 लाख रुपये का राहत पैकेज देने की घोषणा की है. 

ये भी पढ़ें: UP News: संभल में हैंडी क्राफ्ट कारोबारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सपा सांसद, कहा- 'सरकार मुसलमानों को करना चाहती है बेरोजगार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
मुजफ्फरनगर: मेडिकल कॉलेज के कमरे में मिला MBBS छात्रा का शव
मुजफ्फरनगर: मेडिकल कॉलेज के कमरे में मिला MBBS छात्रा का शव
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget