Kanpur Dehat: नीम के पेड़ पर लटका मिला दो दिन से लापता युवक का शव, घर में मातम
कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में लापता युवक का का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक के चाचा सर्वेश कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम को भतीजा दिव्यांशु घर से निकला था और फिर वापस नहीं आया.

Kanpur Dehat Crime News: कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. दोहरापुर गांव में 2 दिन से लापता युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिवारजनों को जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया. मृतक के चाचा सर्वेश कुमार ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम को भतीजा दिव्यांशु घर से निकला था.
लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव
घर से निकलने के बाद वापसी नहीं हो सकी. काफी छानबीन और पूछताछ करने के बाद भी भतीजे का पता नहीं चल सका. ग्रामीणों से जानकारी मिली की भतीजे का शव गांव के पेड़ पर लटका हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठा किए हैं और अब पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है.
LuLu Mall: लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का विवाद बढ़ा, FIR दर्ज
हत्या या आत्महत्या की उलझी गुत्थी
सिकंदरा क्षेत्राधिकारी रवि कांत गौड़ ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सिकंदरा थाना पुलिस पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के चाचा ने तहरीर देते हुए आत्महत्या की आशंका जताई है. जल्द ही मामले की तह तक पहुंच कर हत्या या आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाया जाएगा.






















