एक्सप्लोरर

Kanpur: मुख्तार बाबा की सील हुई इमारत पर फिर बिक रही बिरयानी और लस्सी, पुलिस प्रशासन को खबर लगते ही...

UP News: तस्वीर सामने आते ही हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जिला प्रशासन इमारत के फुटपाथ पर बिक रही बिरयानी और लस्सी की दुकानों को हटाने और उन्हें बंद कराने पहुंच गया.

Kanpur News: कानपुर में पिछले साल जून महीने में हुई नई सड़क हिंसा मामले में आरोपी मुख्तार बाबा के दुस्साहस की एक तस्वीर सामने आई है. बेगमगंज इलाके में स्थित इस परिसर को कुछ दिनों पहले शत्रु संपत्ति मानते हुए सील किया गया था. लेकिन शत्रु संपत्ति के रूप में सील की गई बाबा स्वीट हाउस की दुकान के बाहर बिरयानी बेचने की तस्वीर सामने आई है. यह तस्वीर सामने आते ही हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जिला प्रशासन और पुलिस पीएसी की मौजूदगी में इमारत के फुटपाथ पर बिक रही बिरयानी और लस्सी की दुकानों को हटाने और उन्हें बंद कराने पहुंच गए. 

नई सड़क हिंसा के आरोप में शत्रु संपत्ति घोषित होने और परिसर सील होने के बावजूद रामजानकी परिसर में फिर से बिरयानी और लस्सी की दुकान खोल ली गई और जिला प्रशासन और पुलिस इस मामले में सोती रही. यही नहीं मुख्तार बाबा खुद बैठकर बिरयानी भी बिकवाता रहा. कुछ दिन पहले कई थानों की फोर्स की मदद से बाबा स्वीट्स और पड़ोस की आधा दर्जन दुकानें सील की गई थी. कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में सीलिंग को दरकिनार कर परिसर में बिरयानी हाउस खुल गया. पड़ोसी किरायेदारों को भी लस्सी की दुकान खुलवा दी गई. 

छह दुकानों की कीमत ₹69 लाख निकाली गई है
इस बीच यह सूचना मीडिया के मार्फत जिले के अधिकारियों को मिली और हड़कंप मच गया. जिसके बाद आज एसीएम और एसीपी स्तर के अधिकारी पुलिस और पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे और अवैध रूप से चल रहे प्रतिष्ठानों को बंद कराकर वहां से हटवाया. बाबा बिरियानी समेत छह दुकानों की कीमत ₹69 लाख निकाली गई है इसमें जमीन की कीमत शामिल नहीं है.

UP Nikay Chunav: 1960 से कांग्रेस का कब्जा, फिर 1995 से बीजेपी की बादशाहत, जानें- लखनऊ ने कब किसे चुना मुखिया?

आने वाली टीम डीएम को रिपोर्ट कर रही है कि राम जानकी मंदिर परिसर को अभिरक्षक कार्यालय के निर्देश पर प्रशासन ने सीज कर नियंत्रण में ले लिया था. यह संपत्ति अभिरक्षक के नाम पर दर्ज हो चुकी है. आज जिला प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में अवैध कारोबार को बंद करवाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
Embed widget