एक्सप्लोरर

Kanpur News: दूल्हे के परिवार से मिले नकली गहने, नाराज दुल्हन ने शादी से ही कर दिया इनकार, फिर हुआ ये

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दुल्हन ने दूल्हे के परिवार की तरफ से नकली गहने देने पर शादी से ही इनकार कर दिया. पंचायत बुलाकर उसे समझाया-बुझाया गया तब वह शादी के लिए मानी.

UP News: शादी में दुल्हन को नकली गहना देना दूल्हे के परिवार को महंगा पड़ गया. नकली गहने देख नाराज दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया, जिसके बाद बीच-बचाव करने के लिए पंचायत बुलानी पड़ गई. यह घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) की है जहां हाल ही में एक शादी में यह नजारा देखने को मिला. 

घटना घाटमपुर कस्बे के साध थाने के अंतर्गत आने वाले बिरहर गांव की है जहां एक शादी में नकली गहने ने हंगामा मचा दिया. दुल्हन को लड़के के परिवार की ओर से परंपरा के अनुसार गहने दिए गए. गहने देखने के बाद दुल्हन को कुछ शक हुआ. उसे ऐसा अहसास हुआ कि गहने सोने के नहीं हैं. उसने अपने परिवार को पहले यह बात बताई. चूंकि उसके पिता के दोस्त जौहरी थे तो दुल्हन ने उनसे बात की, ताकि यह पता चल पाए कि गहने असली हैं या नकली. जौहरी ने गहनों की जांच की. उनकी जांच में जेवर नकली पाए गए.

Ration Card in UP: राशन कार्ड सरेंडर करने और रिकवरी को लेकर योगी सरकार का बड़ा ऐलान, दी ये जानकारी

पंचायत बुलाकर कराई गई सुलह

जौहरी द्वारा गहने नकली बताए जाने पर दुल्हन नाराज हो गई. नाराज दुल्हन तो शादी न करने पर ही अड़ गई. उसकी नाराजगी पर शादी की सारी रस्में रुक गईं. बात आगे बढ़ी तो पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने पंचायत बुलाई ताकि दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच सुलह कराई जा सके. पंचायत की बैठक में दूल्हे के परिवार ने असली गहने देने का वादा किया. इसके बाद जाकर ही दुल्हन शादी के लिए तैयार हुई.

ये भी पढ़ें - 

UP Politics: ओमप्रकाश राजभर बोले- अखिलेश यादव को लग गई है एयर कंडीशनर की हवा, दी ये नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget