एक्सप्लोरर

Kanpur News: कानपुर में भूमाफियाओं पर कार्रवाई के लिए प्रशासन ने तैयार की लिस्ट, जल्द चलेगा बुलडोजर

Kanpur News: कानपुर में भू माफियाओं पर बुलडोजर चलाने के मकसद से एक नई लिस्ट तैयार की है. इस लिस्ट में कई बड़े भूमाफियाओं का नाम भी शामिल है जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.

Bulldozer in Kanpur: कानपुर में भू माफियाओं की शामत आने वाली है, कानपुर पुलिस (Kanpur Police) ने भू माफियाओं पर बुलडोजर चलाने के मकसद से एक नई लिस्ट तैयार की है. एबीपी गंगा के पास ये एक्सक्लूसिव लिस्ट सबसे पहले है. इस लिस्ट में 66 नाम फ़ौरी तौर पर शामिल किए गए हैं. इस बाबत हमने कानपुर पुलिस कमिश्नरेट (Kanpur Nagar Police Commissionerate) के ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी (Anand Prakash Tiwari) से जब बात की तो उन्होंने माना कि भू माफियाओं की लिस्ट पर काम लगभग हो चुका है और अब एक्शन की तैयारी हो रही है. उन्हें शासन की तरफ से निर्देश मिला था कि भू माफियाओं और वो माफिया जो अपराध से संपत्ति अर्जित करते हैं उनको चिन्हित करते हुए उन पर एक्शन किया जाए. 
 
कानपुर पुलिस ने तैयार की भूमाफियाओं की लिस्ट
कानपुर पुलिस ने भू माफियाओं की जो लिस्ट बनाई है उसमें 300 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं. भू माफियाओं की ये सूची शासन के निर्देशों पर बनाई गई है. शासन की मंशा है कि जो माफियाओं को चिन्हित किया जाए और उन पर कार्रवाई किया जाए. इस क्रम में केडीए वीसी, नगर निगम, जिला प्रशासन कानपुर पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त प्रयास के तहत भू माफियाओं के चिन्हीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है. इस बाबत एक बैठक हुई है जिसमें ऐसे लोग जो भू माफियाओं की श्रेणी में आते हैं या फिर जिन्होंने फोर्सफुली चीटिंग करके, फर्जीवाड़ा करके, गिरोह बनाकर, कागजों से छेड़छाड़ करके या अन्य गलत तरीकों से जमीनों पर कब्जा किया है उन पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाए. 
 
इन इलाकों में है सबसे ज्यादा अवैध कब्जा
किसी भी शहर में जब विस्तार होता है तो जमीनों से जुड़े अवैध कार्य उन जगहों पर देखे जाते हैं. कानपुर नगर में जिन क्षेत्रों में विस्तार हो रहा है, खासतौर से बिठूर, चकेरी, महाराजपुर, बिधनू और कानपुर नगर के नौबस्ता इलाके के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया का विस्तार हो रहा है. यहां कई अवैध कब्जे देखने को मिले हैं जिन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसके अलावा जो अवैध अतिक्रमण या कब्जा बाकी है, उसे भी हटना के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है. इससे पहले भी इस तरह की कार्रवाई की गई है लेकिन नई लिस्ट पर कार्रवाई अगले दो-चार 5 दिन के अंदर शुरू हो जाएगी.
 
लिस्ट में कई बड़े भूमाफियाओं का नाम भी शामिल
भू माफियाओं की इस लिस्ट में पुलिस ने 19 माफियाओं को चिन्हित किया है. इसमें चकेरी और कल्याणपुर में 5-5, बर्रा में 3, पनकी और काकादेव में 1-1 जबकि कोहना थाना में 4 भू माफियाओं को चिन्हित कर लिया गया है. वहीं कानपुर विकास प्राधिकरण ने कुल 44 भू माफियाओं को चिन्हित किया है. इनमें चकेरी में 24, कल्याणपुर में 14 नौबस्ता में 3 पनकी में 2 और बर्रा में 1 भू माफिया को चिन्हित किया गया है. इस लिस्ट में कई बड़े भू माफियाओं के नाम भी शामिल हैं. इनके नाम हैं-  
1. आसिफ उर्फ पप्पू स्मार्ट, चकेरी
2. सऊद अख्तर, चकेरी
3. संदीप, चकेरी
4. सुधीर शुक्ला, चकेरी
5. सुरेश पाल, गंगाघाट
6. जावेद, गंगागंज
7. पवन सक्सेना, बर्रा
8. सुमित अवस्थी, बर्रा

कानपुर पुलिस द्वारा तैयार की गई इस लिस्ट में शामिल सभी भू माफियाओं पर कार्रवाई जल्द ही होने जा रही है. वहीं जिला प्रशासन ने भी बिकरू कांड में विकास दुबे के खजांची रहे जय वाजपेई को भी भूमाफिया घोषित कर दिया है और जिलाधिकारी नेहा शर्मा की माने तो रेलवे की संपत्ति पर कब्जा करने वाले जय वाजपेई के अवैध अतिक्रमण पर जल्द से जल्द बुलडोजर चलने जा रहा है. 
 
ये भी पढ़ें- 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget