एक्सप्लोरर

Kannauj News: कन्नौज में जहरीली शराब पीने से पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत, पुलिस ने की ये कार्रवाई

छिबरामऊ थाना क्षेत्र के कठाहार गांव में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से पिता, पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक गम्भीर रूप से बीमार है.

Kannauj News: कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के कठाहार गांव में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से पिता, पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक गम्भीर रूप से बीमार है. पुलिस के अनुसार एक मृतक की पत्नी ने दो लोगों पर शराब में ज़हरीला पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में ले लिया है.

सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रशांत वर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस संबंध में परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की. पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि कठाहार गांव के अमित (30) ने अपने पिता जसकरन, चाचा राकेश और एक अन्य व्यक्ति के साथ शनिवार को पास की एक शराब की दुकान से खरीदी गई शराब पी थी. 

पुलिस को बिना बताए, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार 
ग्रामीणों के मुताबिक अमित की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों के अनुसार परिजनों ने बिना पुलिस को बताए अमित का अंतिम संस्कार कर दिया.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत 
गांववालों का कहना है कि रविवार दोपहर अमित के पिता जसकरन और चाचा राकेश की भी हालत बिगड़ गई और उन्हें सैफई अस्पताल ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई. चौथे व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने कहा कि जसकरन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है.

मामले की जांच जारी

इस बीच मृतक अमित की पत्नी आरती ने दो लोगों--आसिफ और प्रांशु पर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिता-पुत्र की मौत की सूचना मिली थी. परिजनों ने बिना पुलिस को बताए अमित का अंतिम संस्कार कर दिया और कुछ समय बाद पिता जसकरन की भी मौत हो गई. एसपी ने बताया कि आसिफ को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और उसने स्वीकार किया है कि उसने एक पेटी शराब खरीदी थी. एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बदायूं: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत, किशोरी गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महिलाएं ससुराल में अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाएं', विश्व पर्यावरण दिवस पर बोले मंत्री आशीष पटेल
'महिलाएं ससुराल में अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाएं', विश्व पर्यावरण दिवस पर बोले मंत्री आशीष पटेल
Mahoba News: CM योगी के 54वें जन्मदिन पर बुंदेलों ने खून से लिखे 54 बधाई पत्र, गूंजे बुलडोजर बाबा के नारे
CM योगी के 54वें जन्मदिन पर बुंदेलों ने खून से लिखे 54 बधाई पत्र, गूंजे बुलडोजर बाबा के नारे
'एनकाउंटर नहीं होना चाहिए, जल्द ही CM योगी से मिलेंगे', गाजीपुर मामले पर बोले संजय निषाद
'एनकाउंटर नहीं होना चाहिए, जल्द ही CM योगी से मिलेंगे', गाजीपुर मामले पर बोले संजय निषाद
सहस्त्रधारा में फिर बढ़ा खतरा, पिछली त्रासदी से नहीं लिया सबक; नदी किनारे हो रहा अवैध निर्माण
सहस्त्रधारा में फिर बढ़ा खतरा, पिछली त्रासदी से नहीं लिया सबक; नदी किनारे हो रहा अवैध निर्माण

वीडियोज

Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'सभी को लगता है कि वो विजय की तरह...'
अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'सभी को लगता है कि वो विजय की तरह...'
24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
2000 करोड़ी एक्ट्रेस संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमाए, महा डिजास्टर निकली फिल्म
2000 करोड़ी एक्ट्रेस संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमाए, महा डिजास्टर निकली फिल्म
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: अन्नामलाई के इस्तीफे ने तोड़ा दक्षिण भारत जीतने का ख्वाब! बीजेपी का हिंदुत्व एजेंडा क्यों बार-बार फेल, अब किसे मिलेगा मौका?
अन्नामलाई के इस्तीफे से टूटा दक्षिण भारत का ख्वाब! बीजेपी का हिंदुत्व एजेंडा क्यों बार-बार फेल?
'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा...', सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा..., सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
Frozen Dessert Health Risks: जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
Embed widget