एक्सप्लोरर

Kannauj Rape Case में पीड़िता की बुआ गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

Kannauj Rape Case: कन्नौज रेप कांड में पुलिस ने मंगलवार की रात को पीड़िता की बुआ को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वो तिर्वा इलाके से देर रात अपने मायके जा रही थी.

Kannauj Rape Case: कन्नौज रेप कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की आरोपी बुआ को गिरफ्तार कर लिया है. बुआ ही उसे सपा नेता नवाब सिंह यादव के घर लेकर गई थी. पुलिस आज बुधवार को बुआ को कोर्ट में पेश कर सकती है. घटना के बाद से ही वो फरार चल रही थी.  

खबर के मुताबिक मंगलवार की रात को पुलिस ने पीड़िता की बुआ को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वो तिर्वा इलाके से देर रात अपने मायके जा रही थी. आरोप है बुआ ही नाबालिग को नवाब यादव के घर लेकर गई थी. घटना के बाद भी वो मीडिया में आकर नवाब सिंह यादव पर लगे आरोपों को झूठा बताया था. उसने रेप को आरोपों को भी राजनीति से प्रेरित बताया. 

पुलिस ने आरोपी बुआ को गिरफ्तार किया
पीड़िता के माता-पिता ने बुआ को आरोपी बनाया था और उस पर गंभीर आरोप लगाए थे. नाबालिग ने भी आरोप लगाया था कि जब नवाब सिंह ने इस वारदात को अंजाम दिया तो बुआ कमरे के बाहर मौजूद थी. उसने बचाने के लिए कई बार आवाज भी लगाई लेकिन उसने पीड़िता की मदद नहीं की. मां की तहरीर के बाद पुलिस ने बुआ को भी इस मामले में सहआरोपी बनाया था. जिसके बाद वो फ़रार हो गई थी. 

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने भी बुआ की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि बुआ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई थी, जिसके बाद मंगलवार की रात को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

कन्नौज रेप मामले पर ज़बरदस्त सियासत भी देखने को मिली थी. अयोध्या रेप कांड के बाद कन्नौज मामले में भी सपा नेता नवाब सिंह यादव का नाम आने के बाद बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला था. जिसके बाद सपा नेता जूही सिंह ने इस मामले में नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की थी और सवाल उठाया था कि लड़की इतनी रात को कौन सी नौकरी मांगने गई थी. 

पूरे मामले पर विवाद बढ़ने के बाद सपा ने आरोपी से किनारा कर लिया. सपा के जिलाध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि इस घटना से पार्टी को कोई लेना-देना नहीं है.  आरोपी अब सपा में नहीं है. ये उसका व्यक्तिगत मामला है. 

Bharat Bandh पर नगीना सांसद चंद्रशेखर बोले- साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget