एक्सप्लोरर

कन्नौज रेप केस: आरोपी के सपा और BJP से रिश्ते! वायरल हो रही तस्वीरें, जानें क्या हैं दावे

बीजेपी ने आरोपी को समाजवादी पार्टी का नेता और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का करीबी बताया है. वहीं पुलिस ने सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Kannauj Rape Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म के प्रयास के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव (करीब 50 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई. इस घटना से राजनीतिक विवाद भी पैदा हो गया है, जिसमें सत्तारूढ़ बीजेपी ने सपा पर यह दावा करते हुए निशाना साधा है कि आरोपी कभी पार्टी की वरिष्ठ नेता डिंपल यादव का करीबी सहयोगी था, जब वह कन्नौज से लोकसभा सांसद थीं.

बीजेपी ने आरोपी को सपा का नेता और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का करीबी बताया है. वहीं सपा नेता और जिलाध्यक्ष कलीम खां ने कहा, “नवाब सिंह यादव इस समय सपा में नहीं हैं. यह उनका व्यक्तिगत मामला है और सपा से इस घटना का कोई लेना देना नहीं है.” पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात कन्नौज कोतवाली क्षेत्र में स्थित चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक व सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया. साथ ही नाबालिग लड़की को भी महाविद्यालय से बरामद किया गया.

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. उन्होंने कहा कि नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराकर उसके बयान दर्ज किए गये हैं. उन्होंने बताया कि रविवार देर रात को पुलिस को शिकायत मिली कि आरोपी ने लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया.

अपनी शिकायत में लड़की ने कहा कि जब उसकी बुआ शौचालय गई थीं, तभी यादव ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. लेकिन जब वह वापस आईं और उसने यादव को उसके अंत:वस्त्र में देखा तो उन्होंने तुरंत 112 पर कॉल किया. एसपी ने बताया कि सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची, जहां आरोपी नवाब सिंह यादव को कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में हिरासत में ले लिया गया.

अधिकारी ने बताया, “मामले में तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.” पीड़िता ने अपने बयान में सपा नेता नवाब सिंह यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं जबकि नवाब सिंह यादव ने आरोपों की सिरे से खारिज करते हुए इसे उनके राजनीतिक करियर को खत्म करने की साजिश करार दिया.

UP By Polls 2024: अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह को जिस सीट की दी जिम्मेदारी, वहां क्या है जातीय समीकरण?

पीड़िता की मां पर सपा नेता का दावा
सपा नेता ने आरोप लगाया कि पीड़िता की मां पहले सपा में थी लेकिन अब बीजेपी में शामिल हो चुकी है, जिसकी वजह से यह साजिश रची गयी है. इसी बीच आरोपी नेता के समर्थकों ने कोतवाली का घेराव भी किया. कन्नौज की इस घटना पर भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने दावा किया किया, “आरोपी नवाब सिंह यादव सपा का छुटभैया नेता नहीं, बल्कि डिंपल यादव का सांसद प्रतिनिधि भी रहा है.” सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव 2014 में कन्नौज संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुई थीं. 

इस बीच, सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि नवाब सिंह यादव को कन्नौज सपा का नेता बताया जा रहा है जो गलत है! कलीम खां ने कहा, ''नवाब सिंह यादव लगभग पांच साल से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे, यहां तक कि वह पार्टी के प्रारंभिक सदस्य भी नहीं हैं, फिर भी पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए एक षड्यंत्र के तहत उन्हें समाजवादी पार्टी का सदस्य बताया जा रहा है.'' जिलाध्यक्ष ने कहा कि नवाब सिंह यादव किसी भी प्रकार से सपा के सदस्य नहीं हैं और न ही उनको पार्टी के नाम से जोड़ा जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget