एक्सप्लोरर

कन्नौज: पुलिस की लचर कार्यशाली से रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर दी जान, एसपी ने लिया बड़ा एक्शन

UP News: एसपी ने प्राथमिक जांच में दरोगा की लापरवाही मानते हुए उसे तत्काल निलंबित कर दिया. दो आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक की तलाश जारी है.

Kannauj Crime News: पुलिस की लचर कार्यशैली के चलते 17 वर्षीय नाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की का पड़ोसी गांव में रहने वाले दो युवकों ने अपहरण करने बाद गैंगरेप किया था और धमका कर घर पर छोड़ दिया था. लड़की के गायब होने की सूचना लड़की के पिता ने थाने में दर्ज कराई थी. पीड़ित पक्ष की माने तो दोनों आरोपी लगातार समझौते का दबाव बना रहे थे. डरी सहमी नाबालिक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी.

मामला सौरिख थाना के एक गांव का है बताया जा रहा है कि 11 जुलाई को 17 वर्षीय किशोरी शौच करने के लिए खेतों पर गई थी. तभी पड़ोसी गांव निवासी बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया था और दिल्ली में ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म किया था. उसके बाद दोनो आरोपियों ने लड़की को धमकाकर वापस छोड़ दिया. डरी सहमी लड़की ने घर में आपबीती बताई तो पीड़ित परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन समय रहते पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया.

दरोगा को एसपी ने किया सस्पेंड
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपी लगातार किशोरी समेत परिजनों पर समझौता का दबाव बना रहे थे. समझौता न करने पर जाम से मारने की धमकी दे रहे थे. जिससे भयभीत होकर किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर सीओ पुलिस बल लेकर घटना स्थल पहुंच गए पीड़ितों की तहरीर लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी. वहीं एसपी ने प्राथमिक जांच में दरोगा की लापरवाही मानते हुए तत्काल निलंबित कर दिया.

कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि 11 जुलाई को सौरिख थाने में 17 वर्षीय नाबालिग लडकी की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था 14 जुलाई को लड़की को बरामद कर लिया गया 18 जुलाई को कोर्ट में लड़की के बयान दर्ज कराए गए थे. लड़की ने बताया था दो लड़के अपहरण कर दिल्ली के गए थे दोनो लड़की के साथ गैंग रेप किया था. 23 जुलाई को लड़की ने आत्महत्या कर ली. दोनो आरोपी में एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरे को पकड़ने के लिए टीम दबिश दे रही है. 

ये भी पढ़ें: डॉ० कलाम की पुण्यतिथि पर BJP देशव्यापी अभियान करेगा शुरु, हर शहर में होंगी श्रद्धांजलि सभाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget