एक्सप्लोरर

Banda Accident: बांदा में कंझावला जैसा मामला, स्कूटी समेत महिला को 3 किमी तक घसीटता ले गया डंपर, हुई दर्दनाक मौत

Banda Accident: डंपर ने महिला की स्कूटी में टक्कर मारी, जिससे स्कूटी डंपर में फंस गई. इसके बाद भी ड्राइवर ने डंपर नहीं रोका और 3 किमी तक महिला को स्कूटी समेत घसीटता हुआ ले गया.

Banda Road Accident: दिल्ली के कंझावला कांड के विरोध में लगातार लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं इस बीच यूपी के बांदा में भी ऐसी ही वारदात देखने को मिली है. जहां एक स्कूटी सवार महिला कर्मचारी को एक डंपर ने पहले जोरदार टक्कर मार दी और फिर इसके बाद उसे तीन किमी तक घसीटते हुए ले गया. स्कूटी के घर्षण से डंपर में भी आग लग गई, जिससे युवती की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

ये दर्दनाक घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के बांदा कानपुर मार्ग पर मवई गांव के नजदीक हुई. खबर के मुताबिक कृषि विश्वविद्यालय में तैनात महिला कर्मचारी पुष्पा सिंह यूनिवर्सिटी स्थित अपने घर से बाजार जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद पुष्पा स्कूटी समेत डंपर में ही फंस गई, लेकिन फिर भी डंपर चालक ने गाड़ी ने रोकी और उसे 3 किमी तक घसीटते हुए ले गया, इस बीच स्कूटी का सड़क से घर्षण होने से आग लग गई. जिससे महिला की भी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 

3 किमी घसीटते हुए ले गया डंपर

घटना के बाद डंपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड की टीम को बुलाकर ट्रक की आग बुझाई, जिसके बाद मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका पुष्पा सिंह के पति की भी 2 साल पहले कोरोना से मौत हो चुकी है. मृतक आश्रित में ही पुष्पा की नौकरी यूनिवर्सिटी में लगी थी. पुष्पा सिंह मूल रूप से लखनऊ के गोमती नगर मोहल्ले की रहने वाली थीं. 

इस घटना को लेकर यूनिवर्सिटी के लोगों में काफी गुस्सा है. यूनिवर्सिटी में जनसंपर्क अधिकारी डॉ वीके गुप्ता ने बताया कि मृतका स्कूटी में पेट्रोल भरवाने व सब्जी खरीदने के लिए निकली थी, तभी ओवरटेक कर रहे डंपर ने स्कूटी पर टक्कर मार दी और घसीटते हुए साढ़े तीन किलोमीटर तक ले गया. रास्ते में कई लोगों ने डंपर का पीछा करके उसे रोकने की कोशिश भी की लेकिन वो रुका नहीं. उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के सामने कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. 

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
वहीं इस मामले में बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि मृतका कृषि विश्वविद्यालय में नौकरी करती थी. महिला की गाड़ी डंपर में फंस गई थी जिसके घर्षण से डंपर और स्कूटी में आग लग गई और स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.  

ये भी पढ़ें- Firozabad News: चमत्कार! अंतिम संस्कार से पहले लौटी महिला की सांसें, उठकर चाय पी, फिर अगली सुबह...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान
यूपी के बजट में वाराणसी-संभल को मिला तोहफा, होगा ये खास काम
यूपी के बजट में वाराणसी-संभल को मिला तोहफा, होगा ये खास काम
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Embed widget