एक्सप्लोरर

Firozabad News: चमत्कार! अंतिम संस्कार से पहले लौटी महिला की सांसें, उठकर चाय पी, फिर अगली सुबह...

Firozabad News: बुजुर्ग महिला को मृत घोषित करने के बाद जब परिजन उन्हें वापस ला रहे थे तभी रास्ते में उनकी गाड़ी को झटका लगा, जिससे अचानक महिला की सांसें लौट आईं और उन्हें होश आ गया.

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक 81 साल की बुजुर्ग महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर परिजनों को सौंप दिया. इस खबर के मिलते ही अंतिम प्रक्रिया में शामिल होने के लिए तमाम रिश्तेदार घर पहुंचने लगे, इस बीच अचानक महिला की सांसे लौट आईं और वो जिंदा हो गई. महिला को जिंदा देख घरवालों की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा, उन्होंने महिला को चाय पिलाई, गोदान कराई, लेकिन अगली ही सुबह उनकी मौत हो गई. 

दरअसल ये मामला जसराना थाना क्षेत्र के विलासपुर इलाके का है, जहां रहने वाले सुघर सिंह की पत्नी हरभोजी की तबीयत खराब होने के बाद 23 दिसंबर को उन्हें फिरोजाबाद के निजी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था. इस बीच उनकी हालत बिगड़ती चली गई, जिसके बाद मंगलवार को डॉक्टरों ने परिजनों से बात की और कहा कि महिला का दिल और दिमाग डेड हो गया है उन्हें घर ले जा सकते हैं. जिसके बाद परिजनों ने घर के बाकी सदस्यों को भी इसकी जानकारी दी और रिश्तेदारों को खबर दे दी. 

गाड़ी को झटका लगने पर लौटीं सांसें

अस्पताल के बाद जब परिजन हरभोजी को घर वापस ला रहे थे, तभी मक्खनपुर के पास गाड़ी को झटका लगा, जिससे महिला की सांसें भी अचानक लौट आईं.उ उन्हें उल्टी हुई और वो होश में आ गई. हरभोजी को होश में देखकर परिजन बहुत खुश हो गए. जिसके बाद वो फौरन उन्हें घर ले आए और उनकी सेवा पानी की, घरवालों ने उन्हें चाय भी पिलाई और उनके ठीक होने की खुशी में गोदान कराया, लेकिन उनकी खुशी ज्यादा देर नहीं चल सकी, अगली सुबह हरभोजी की मौत हो गई, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

बेटे ने बताई सांसें लौटने की कहानी 

इस पूरी घटना के बारे में बताते हुए हरभोजी के बेटे सुग्रीव सिंह यादव ने बताया कि डॉक्टरों ने उनकी मां को मृत घोषित कर दिया था, जिसके बाद वो उन्हें घर वापस ला रहे थे, तभी अचानक उनकी सांसें लौट आईं. इसके बाद उन्हें चाय पिलाई गई और गोदान कराया लेकिन अगले दिन फिर से उनकी सांसें थम गईं. 

ये भी पढ़ें- Ayodhya News: चंपत राय का बड़ा दावा- 'अमित शाह की कृपा से सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर पर हुई सुनवाई' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget