एक्सप्लोरर

Joshimath Landslide: जोशीमठ में बढ़ रहीं परेशानियां, तनाव और मानसिक समस्याओं से जूझ रहे बेघर लोग

जोशीमठ में भू-धंसाव के कारण बेघर हुए लोग अब मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं. विशेषज्ञों की मानें तो आपदा से प्रभावित लोगों में सबसे ज्यादा नींद की कमी और घबराहट के लक्षण देखे जा रहे हैं.

Joshimath Landslide: अनिद्रा, घबराहट, अवसाद और भविष्य को लेकर अनिश्चितता के कारण उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसाव के पीड़ित मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि जमीन की दरारें और चौड़ी होती जा रही हैं, ऐसे में राहत शिविरों में शरण लिए इन पीड़ितों के लिए जैसे-जैसे दिन हफ्ते में बदल रहे हैं उनकी चिंताएं और गहरी होती जा रही हैं.

संकट खत्म होने का कोई आसार नहीं दिखता, उत्तराखंड के जोशीमठ शहर में सैकड़ों अन्य लोग अब भी भाग्यशाली हैं कि वे अपने घरों में हैं, हालांकि वे चिंतित भी हैं कि कभी तो उन्हें भी सरकार के संचालित आश्रयों, होटलों में शरण लेना होगा या शहर को छोड़ना होगा.

प्रभावितों में अनिद्रा और घबराहट के लक्षण

जोशीमठ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में नियुक्त अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश से मनोचिकित्सक डॉ. ज्योत्सना नैथवाल ने बताया कि ‘पिछले महीने हुए भू-धंसाव की घटना का सभी पर प्रभाव पड़ा है. प्रभावित लोगों में सबसे प्रमुख लक्षण जो देखे गए हैं वे हैं नींद की कमी और घबराहट.’ डॉ. नैथवाल तीन प्रशिक्षित मनोचिकित्सकों और एक क्लिनिकल मनोचिकित्सक की टीम का हिस्सा हैं जो 20,000 से अधिक आबादी वाले शहर में मानसिक आघात से लड़ने में लोगों की मदद करने के लिए है. नैथवाल का अपना मकान सिंहधार इलाके में हैं जहां जमीन में दरारें पड़ने के कारण वह अपने परिवार के साथ एक होटल में रुकी हैं.

जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाने की जरूरत: विशेषज्ञ

अध्ययनों से पता चला है कि भूस्खलन, भूकंप और बाढ़ जैसी प्राकृतिक त्रासदी दर्दनाक होती हैं और इसके परिणामस्वरूप अवसाद, चिंता और पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (पीटीएसडी) सहित कई तरह की मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. विशेषज्ञों की मानें तो भूस्खलन के पीड़ितों के लिए मानसिक रोग की रोकथाम और उपचार के लिए प्रभावी जांच और जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाना चाहिए.

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति (जेबीएसएस) के संयोजक अतुल सती के अनुसार, कम लोग अपनी समस्याओं की रिपोर्ट करने के लिए आगे आ रहे हैं क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य अब भी एक वर्जित विषय है. सती ने कहा कि हमने चेतावनी दी है कि मानसिक स्वास्थ्य का भूचना आने वाला है. कई लोग, हमारे कार्यकर्ता मानसिक स्वास्थ्य और पीड़ा से जूझ रहे लोगों के संपर्क में हैं.

ये भी पढ़ें: UP Politics: क्या बीजेपी के संपर्क में हैं सपा के कई नेता और विधायक? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget