एक्सप्लोरर

ब्यूटी पार्लर में सज रही थी दुल्हन, हाथ में तमंचा लेकर पहुंच गया सनकी आशिक, मार दी गोली

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक सनकी आशिक ने दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी युवक हाथ में तमंचा लिए पार्लर में घुस रहा है.

UP Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक तरफा प्यार में पागल सनकी आशिक ने ब्यूटी पार्लर में सज रही दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद हड़कंप मच गया है. इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपी आशिक हाथ में हथियार लेकर ब्यूटी पार्लर में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हैं, पुलिस उसकी तलाश कर रही है. 

जानकारी के मुताबिक झांसी के थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में पड़ोसी जिले दतिया एमपी के सोनागिर थाना क्षेत्र में रहने वाले राजकुमार अहिरवार की बेटी काजल की रविवार को शादी होनी थी. काजल को उसके पड़ोस में रहने वाला युवक दीपक अहिरवार पसंद करता था और उससे शादी करना चाहता था. लेकिन, काजल के घरवालों को ये नामंजूर था. जिसके बाद उन्होंने काजल की शादी झाँसी के चिरगांव में तय कर दी. 

ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही दुल्हन को मारी गोली
रविवार को काजल की शादी थी. विवाह समारोह झांसीके निशा गार्ड‍न में आयोजित किया गया था. शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं. बारात आने वाली थी, जिसके बाद दुल्हन तैयार होने के लिए निशा गार्डन के पास ही एक ब्यूटी पार्लर गई थी. इस दौरान उसके साथ उसके रिश्तेदार भी मौजूद थे. इसी दौरान आरोपी युवक दीपक पार्लर में घुसा और काजल से बात करने लगा. उसने काजल से अपने साथ जाने को कहा लेकिन जब दुल्हन ने इनकार कर दिया और उनसे तमंचे से उसे गोली मार दी और फरार हो गया. 

इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. आनन फानन में काजल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस पूरी वारदात की सीसीटीवी फ़ुटेज भी सामने आई है, जिसमें आरोपी युवक हाथ में तमंचा लिए पार्लर में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है. उसने सिर पर हेलमेट भी पहना है. 

इस बारे में जानकारी देते हुए झांसी एसएसपी राजेश एस ने बताया कि दीपक, झांसी तक काजल का पीछा करते हुए आया था. जब काजल अपनी शादी के लिए तैयार होने एक ब्यूटी पार्लर में गई तभी मौका देखकर वो भी पार्लर में घुस गया और उसने काजल का गोली मार दी. सीसीटीवी में सिरफिरा आशिक तमंचा लेकर ब्यूटी पार्लर में घुसते दिखाई दे रहा. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर के दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है. 

लोकसभा स्पीकर चुनाव से पहले INDIA अलायंस को बड़ा झटका, कम हो गया अखिलेश का 1 वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget