एक्सप्लोरर

भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आजाद से मिले आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी, समझिए इस मुलाकात के मायने

Jayant Meets Chandra Shekhar: राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद से बुधवार को दिल्ली में मुलाकात की. दोनों नेताओं ने इसे सामाजिक बातचीत बताया है.

Jayant Chaudhary Meets Chandra Shekhar Aazad: राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने भीम आर्मी (Bhim Army) के प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद (Chandra Shekhar Aazad) से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात बुधवार को दिल्ली (Delhi) में हुई. जयंत और चंद्रशेखर ने इसकी तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है. जयंत ने इसे सामाजिक बातचीत बताया और कहा कि उन्होंने राजस्थान के पाली में दलित की हत्या, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय को लेकर बात की. 

जयंत चौधरी ने ट्वीट कर कही ये बात

जयंत चौधरी ने इस मुलाकात की जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो चंद्रशेखर के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है. जयंत ने लिखा, “आज चंद्रशेखर आजाद के साथ मेरी विस्तृत चर्चा हुई. उन्होंने पाली के जितेंद्र मेघवाल के शोकाकुल परिवार के दर्द के बारे में बताया और हमने युवा सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की. 

चन्द्रशेखर आजाद ने शेयर की तस्वीर

वहीं भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर ने भी इस मुलाकात की दो तस्वीरें शेयर की है. जिसमें एक में वो जयंत चौधरी के साथ हैं. जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों नेताओं के साथ प्रशांत कन्नौजिया और वीरेन्द्र शिरीष भी दिखाई दे रहे हैं. चन्द्रेशखर ने लिखा कि "आज दिल्ली में आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय जयंत चौधरी जी के साथ मुलाकात हुई. राजस्थान के पाली में हुए विभत्स घटना मामले के साथ सामाजिक न्याय एवं देश में बढ़ रही बेरोजगारी पर चर्चा हुई. मुलाकात के दौरान वीरेंद्र शिरीष और प्रशांत कनौजिया भी मौजूद रहे" 

इस मुलाकात के मायने क्या हैं?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद जयंत चौधरी और चन्द्रशेखर आजाद के बीच हुई इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. हालांकि दोनों ही नेताओं ने सामाजिक न्याय और युवाओं के सशक्तिकरण को लेकर बात कही है. दरअसल यूपी चुनाव में आरएलडी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. उन्हें 8 सीटों पर जीत हासिल हुई है. वहीं चन्द्रशेखर की आजाद समाज पार्टी का सपा से गठबंधन नहीं हो पाया था जिसके बाद वो अकेले ही चुनावी मैदान में उतरी थी. खुद चन्द्रशेखर ने गोरखपुर सदर सीट से योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसमें वो बुरी तरह हार गए. 

ये भी पढें-

UP Politics: आजमगढ़ से डिंपल यादव लड़ सकती हैं उपचुनाव, अखिलेश यादव ने छोड़ी है ये लोकसभा सीट

UP MLC Election 2022: बदायूं, अलीगढ़ और मिर्जापुर में बीजेपी उम्मीदवारों की जीत तय, जानें- क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget