एक्सप्लोरर

Road Accident: जौनपुर में ट्र्क और कार की आपस में भिड़ंत, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, तीन की हालत नाजुक

UP News: जौनपुर जिले में कार और ट्रक की आपस में टक्कर होने से 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 लोगों का इलाज चल रहा है. सभी बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं. मौके से ट्रक चालक और खलासी फरार हो गए.

Jaunpur Accident News: जौनपुर जिले के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में बिहार से प्रयागराज जा रही कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गयी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. एसपी ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात लगभग ढाई बजे जब उनकी कार जौनपुर-केराकत मार्ग पर पहुंची तभी जौनपुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. वहीं सभी मृतक बिहार के सीतामढी जिले के रहने वाले थे.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली. मौके पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. वहीं सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने छह को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. तीन की हालात नाजुक है. उन्हें इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया हैं. घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी हैं.

'एक ही परिवार के 6 लोगों की मृत्यु'

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय पाल शर्मा ने बताया कि बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले गजाधर शर्मा अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ कार से अपने पुत्र चंदन शर्मा की शादी के लिए लड़की देखने प्रयागराज जा रहे थे. तभी यह हादसा हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार लगभग 10 मीटर तक घिसटती चली गई और उसके परखच्चे उड़ गए. पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में मरने वालों की शिनाख्त गजाधर शर्मा (60), उनके पुत्र अनीश शर्मा (35), जवाहर शर्मा (57) तथा उनके 17 वर्षीय पुत्र, सोनम (34) और रिंकू (32) के रूप में की गयी है. सभी बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले थे और सभी एक ही परिवाक के सदस्य थे.

ये भी पढ़ें: Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा मामले में 2 और उपद्रवी गिरफ्तार, कुल 96 लोग जा चुके जेल, दंगाइयों की तलाश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget