एक्सप्लोरर

UP Crime News: कलयुगी पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, पुलिस ने महिला समेत 4 को किया गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन में पुलिस ने पति की हत्या की साजिश रचने और 8 लाख सुपारी देने वाली महिला को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और उसने एक सनसनीखेज हत्या के प्रयास का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर दिया है. जिस पर अपने पति की हत्या करवाने का आरोप है. मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पति के उत्पीड़न से तंग आकर पत्नी ने पति की हत्या के लिए 8 लाख की सुपारी दे दी थी.

दरअसल जालौन में पति का उत्पीड़न करना एक पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने पति की हत्या की शाजिश रच डाली. पत्नी ने 8 लाख रुपए की भारी भरकम रकम देकर शार्प शूटरों को हायर किया. जिसके बाद शूटरों ने महिला के पति को गोली मार दी. फिलहाल महिला का पति अभी भी अस्पताल में मौत से जूझ रहा है. वहीं पुलिस ने जब इस मामले की पड़ताल की तो मामले से पर्दा उठ गया. इस मामले में पुलिस ने महिला और तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है.

12 अगस्त को हुई थी हत्या की कोशिश

मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के तुलसी नगर इलाके का है. जहां बीती 12 अगस्त को सुबह 5 बजे टहलने निकले संजय राजपूत को दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश युवकों ने घेरकर गोली मार दी. जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे. संजय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया. इसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की, पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और साथ ही कई लोगों से पूछताछ भी की गई लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे. इसके बाद जब पुलिस ने संजय की पत्नी से पूछताछ की तो मामले से पर्दा उठ गया.

उत्पीड़न से तंग आकर पत्नी ने उठाया ऐसा कदम

मामले का खुलासा करते हुए जालौन के एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि संजय की मारपीट और उत्पीड़न से तंग आकर उसकी पत्नी ने हत्या की शाजिश रची थी. कॉलेज के समय अपने साथ पढ़ने वाले एक साथी से कॉन्टेक्ट कर उसने 8 लाख रुपए में शार्प शूटरों को हायर किया. जिसके बाद शूटरों ने उसके पति को गोली मार दी थी. इस मामले में संजय की पत्नी और तीन शूटरों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है. मामले में शामिल चार लोग फरार चल रहे हैं. जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः 
Ghosi Bypoll 2023: अखिलेश यादव की 'कोबरा' से तुलना पर सपा का केशव मौर्य पर पलटवार, कहा- 'खुद भीख की मांगी हुई...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget