एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: शांतिपूर्वक हुई जुमे की नमाज, फिलिस्तीन के समर्थन में नहीं लगे नारे, पुलिस ने ली राहत की सांस

Moradabad News: जुमे को मुरादाबाद में कानून-व्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा. अधिकारियों को नमाज बाद इजरायल के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन की आशंका थी.

UP News: इजरायल और फिलिस्तीनी हमास के बीच जंग की आंच भारत में महसूस की जा रही है. आज (13 अक्टूबर) को मुरादाबाद में विशेष चौकसी बरती गई. कानून-व्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा. जामा मस्जिद में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. अधिकारियों को नमाज बाद इजरायल के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन की आशंका थी. जुमे की नमाज शांतिपूर्वक होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली. संवेदनशील जगहों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की गई थी.

फिलिस्तीन के समर्थन में जुमे बाद नहीं हुई नारेबाजी 

एसपी सिटी, सीओ सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा. जामा मस्जिद चौराहे पर पुलिस के जवान राहगीरों पर नजर जमाए रहे. धरना प्रदर्शन के दौरान असामाजिक तत्व सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं. मुसलमानों ने असामाजिक तत्वों के मंसूबे पर पानी फेर दिया. जुमे की नमाज अदा करने के बाद मुसलमान घरों को शांतिपूर्वक चले गए. दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय फिलिस्तीन के समर्थन में खड़ा है. मुरादाबाद में फिलिस्तीन का समर्थन मस्जिद तक रहा. मस्जिद में इजरायल के हमले से फिलिस्तीनियों को बचाने की दुआ की गई.

पुलिस प्रशासन की तरफ से बरती गई विशेष चौकसी

शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने जुमे की नमाज पढ़ाई. उन्होंने देश और दुनिया में शांति और अमन करने की दुआ मांगी. बता दें कि पिछले सात दिनों से हमास के लड़ाकों और इजरायल में युद्ध चल रहा है. 7 अक्टूबर की सुबह हमास के लड़ाकों ने इजरायल में पांच हजार रॉकेट दागकर दुनिया को हैरान कर दिया. जवाब में इजरायली सेना गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी कर रही है. जंग में दोनों तरफ के हजारों नागरिकों की मौत हो चुकी है. फिलिस्तीन और इजरायल में हालात काबू से बाहर होते जा रहे हैं. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल को समर्थन दिया है. 

Unnao News: उन्नाव में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की जमीनों पर कब्जा कर बेचा, सीएम योगी के निर्देश पर जांच शुरू

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget