एक्सप्लोरर

इस वक्त घर से शूटिंग करना समय की जरूरत है : टीवी एक्टर्स

महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को सावधानियां बरतते हुए फिर से काम शुरू करने की अनुमति देने पर विचार किया है, जबकि अभी भी कोरोनावायरस को लेकर डर का माहौल बना हुआ है

महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म और टीवी उद्योगों को सावधानियां बरतते हुए फिर से काम शुरू करने की अनुमति देने पर विचार किया है, जबकि अभी भी कोविड-19 को लेकर डर का माहौल बना हुआ है। ऐसे हालातों में क्या घर से शूटिंग करना कामकाज का नया तरीका होना चाहिए? इस बारे में टीवी अभिनेता और शो निमार्ताओं से बात की तो उन्होंने इसे रोमांचक अनुभव और समय की जरूरत बताया।

jasmin

अभिनेत्री डोनल बिष्ट को पहले से ही विज्ञापनों और धारावाहिकों के लिए कॉल मिल रहे हैं। वह कहती हैं, "हमें लुक टेस्ट के लिए अलग-अलग जगहों पर जाने की आवश्यकता नहीं है। हम इसे अपने मोबाइल फोन के माध्यम से कर रहे हैं। मनोरंजन कभी भी बंद नहीं हो सकता। लोग अपने घरों में विज्ञापनों के लिए शूटिंग कर रहे हैं। यहां तक कि टीवी शो में भी आप देख सकते हैं कि अभिनेता वीडियो बना रहे हैं और चैनल उन्हें ऑन-एयर डाल रहे हैं और अब हमें इसकी आदत डाल लेनी चाहिए।" अभिनेत्री जैस्मीन भसीन को भी लगता है कि यह एक अच्छा प्रयास है। "हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते, हमें केवल स्थिति का सामना करना होगा। अगर हम दर्शकों का मनोरंजन करने में सक्षम हैं तो यह अच्छा है।"

अभिनेत्री सारा खान को यह दिलचस्प लगता है कि मौजूदा स्थिति ने लोगों के दिमाग को अनंत संभावनाओं तक कैसे खोल दिया है। "प्रोडक्शन टीम के पास निस्संदेह अद्भुत तकनीशियन हैं और मैं परिणाम देखने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं।"

rash

अभिनेत्री रश्मि देसाई ने लॉकडाउन के दौरान एक चैट शो शूट किया। वो कहती हैं, "नए बदलाव जीवन में नए विकल्प लाएंगे। मैं बदलावों में विश्वास करती हूं। घर पर बैठने के बाद भी, हम अपने दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश कर रहे हैं। अभिनेता और निमार्ता इसमें बहुत काम रहे हैं। घर से काम करना आसान नहीं है, आप एक आईफोन से एक फिल्म बना सकते हैं। लेकिन यहां आपको निर्देशक और तकनीशियन बनना होगा। " लेखक सुमित शाही ने एक डिजिटल शो, 'भल्ला कॉलिंग भल्ला' में काम किया है, जिसे घर पर शूट किया गया था। उन्होंने कहा, "मैंने 'भल्ला कॉलिंग भल्ला' नाम से एक श्रृंखला लिखी थी, जिसे जूम कॉल पर निर्देशक के साथ, उनके घरों में अभिनेताओं के साथ शूट किया गया था। इसके लिए लेखन भी कम चुनौतीपूर्ण नहीं था लेकिन यह भी रोमांचक था क्योंकि आप नया करने कोशिश कर रहे हैं।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amroha News: बीमे की रकम के लालच में 5 साल के मासूम का अपहरण, 6 घंटे में सकुशल बरामद
अमरोहा: बीमे की रकम के लालच में 5 साल के मासूम का अपहरण, 6 घंटे में सकुशल बरामद
UP News: 'PM मोदी की सफलता से...', होली मिलन समारोह में BJP सांसद संगीता बलवंत का CM ममता बनर्जी पर हमला
'PM मोदी की सफलता से...', होली मिलन समारोह में BJP सांसद संगीता बलवंत का CM ममता बनर्जी पर हमला
रामनगरी अयोध्या में टीम इंडिया की जीत के लिए यज्ञ, IND vs NZ फाइनल से पहले विशेष अनुष्ठान
रामनगरी अयोध्या में टीम इंडिया की जीत के लिए यज्ञ, IND vs NZ फाइनल से पहले विशेष अनुष्ठान
गोरखपुर: 17वां रोजा मुकम्मल, रमजान का दूसरा अशरा खत्म होने के करीब, तीसरे की तैयारी शुरू
गोरखपुर: 17वां रोजा मुकम्मल, रमजान का दूसरा अशरा खत्म होने के करीब, तीसरे की तैयारी शुरू

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh
Iran Israel War: Iran की Oil Refinery पर Israel ने की बारूदी बौछार.. | War Update | Donald Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट युद्ध में नया मोर्चा, लड़ाई में उतरे कुर्द | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
'आपके बिना अधूरा हूं..' पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
ईरान में खुल सकता है नया मोर्चा? कुर्द बलों की गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानें कौन हैं कुर्द?
ईरान में खुल सकता है नया मोर्चा? कुर्द बलों की गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानें कौन हैं कुर्द?
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
पाकिस्तान में अब कार चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, जानें कितने बढ़े दाम?
पाकिस्तान में अब कार चलाना हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
Embed widget