एक्सप्लोरर

अयोध्या में बनने वाली मस्जिद के ट्रस्ट पर इकबाल अंसारी ने उठाये सवाल, अध्यक्ष को लेकर कही बड़ी बात

अयोध्या के धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद को लेकर विवाद सामने आया है. मस्जिद के लिये चंदा नहीं जुटा पाने को लेकर इकबाल अंसारी ने ट्रस्ट के अध्यक्ष पर निशाना साधा है.

अयोध्या: अयोध्या के धन्नीपुर गांव में मस्जिद निर्माण के लिए धन एकत्रित न होने पर बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष की कार्यशैली पर बड़ा आरोप लगाया है. उनके मुताबिक ट्रस्ट का गठन निजी ट्रस्ट है, जिसके कारण लोग उन पर विश्वास नहीं कर रहे हैं. दरअसल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ मस्जिद निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है. लेकिन मस्जिद निर्माण के लिए गठित किए गए इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन ट्रस्ट अभी तक 20 लाख रुपए ही जुटा पाई है, जिसको लेकर इकबाल अंसारी ने ट्रस्ट पर बड़ा आरोप लगाया है.

ट्रस्ट की जमीन पर बनाया जाना है संग्रहालय

9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट में फैसले के बाद अयोध्या के धन्नीपुर में मस्जिद के लिए 5 एकड़ भूमि सुन्नी वक्फ बोर्ड को आवंटित किया गया और वक्फ बोर्ड के द्वारा फरवरी 2020 में इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन ट्रस्ट का गठन किया गया और सामाजिक सहयोग से मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट के नाम बैंक में खाता खुलवाया गया. वहीं, ट्रस्ट के गठन के बाद 16 माह बीत चुके हैं लेकिन अभी तक मस्जिद निर्माण के लिए 20 लाख रुपये एकत्रित हो सका है. इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन द्वारा 5 एकड़ भूमि पर मस्जिद के साथ अस्पताल, लाइब्रेरी, कम्युनिटी किचन, संग्रहालय बनाए जाने की योजना बनाई गई है.

पूरी दुनिया में लोग राम का नाम लेते हैं

वहीं, बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने बताया कि, अयोध्या धर्म की नगरी है, जहां हिंदू-मुस्लिम सिख इसाई सभी धर्म के लोग रहते हैं. अब 5 किलोमीटर की अयोध्या में सभी धर्मों के मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा बने हुए हैं और देश-विदेश के लोग अयोध्या आते हैं. आज अयोध्या में मंदिर का निर्माण हो रहा है. पूरी दुनिया में लोग राम का नाम लेते हैं, चाहे वह मुस्लिम देश हो या हिंदू देश. जैसे भगवान राम का नाम है वैसे ही इनका नाम लेने वाले लोग हैं, लेकिन सवाल अयोध्या का है, जहां मस्जिद निर्माण के लिए 5 एकड़ की भूमि दी गई है, इसके ट्रस्ट के लोग बता रहे हैं कि अभी तक 20 लाख रुपये ही आए हैं, जबकि राम मंदिर में करोड़ों रुपए आ चुके हैं. यह सब भगवान राम की देन है.

ट्रस्ट के लोग सामाजिक नहीं हैं

उन्हें मानने वाले पूरी दुनिया में लोग मौजूद हैं. वहीं, मस्जिद के लिए जफर फारूकी द्वारा बनाया ट्रस्ट उनका निजी ट्रस्ट है और ट्रस्ट के लोग यदि सामाजिक होते तो मस्जिद निर्माण के लिए भी बहुत सा पैसा आता, लेकिन लोग सामाजिक नहीं हैं लोग इन्हें जानते नहीं, इसके ऊपर विश्वास नहीं करते हैं. इसलिए अभी तक 20 लाख रुपये ही जुटा पाए हैं. हम चाहते हैं कि, ट्रस्ट में फेरबदल किया जाए, जब तक ट्रस्टी नहीं बदले जाएंगे, तब तक लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा नहीं ले सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget