एक्सप्लोरर

IPS अफसरों की फौज भी नहीं सुधार पा रही लखनऊ के हालात, बढ़ रहा है क्राइम ग्राफ

कमिश्नरी लागू होने के बाद लखनऊ पुलिस के खाते में एक भी ऐसी बड़ी कार्रवाई या उपलब्धि नहीं हुई जिसमें लोग समझ सके कि कमिश्नर प्रणाली से कानून व्यवस्था बेहतर हुई है. यह घटना तो एक उदाहरण मात्र है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ और नोएडा में कमिश्नरेट लागू कर एक दर्जन से ज्यादा आईपीएस अफसरों को तैनात किया. उद्देश्य था बेहतर पुलिसिंग, अपराधियों पर नियंत्रण और जनता को सुरक्षा. लेकिन आईपीएस अफसरों का भारी-भरकम अमला भी हालात नहीं सुधार पा रहा. वाराणसी हो या गाजीपुर या फिर गाजियाबाद एक आईपीएस अफसरों की अगुवाई वाले जिलों में अपराधियों पर कार्रवाई और पुलिसिंग लखनऊ कमिश्नरेट से ज्यादा बेहतर नजर आ रही है.

राजधानी लखनऊ में कमिश्नरेट लागू है दीपावली के ठीक दूसरे दिन वाराणसी में व्यापारी को पिस्तौल लगाकर 50 लाख की वसूली करने वाला राकेश सोनी उर्फ किट्टू ढेर कर दिया गया. आजमगढ़ में ग्राम प्रधान की हत्या का आरोपी भी मार गिराया गया, लेकिन जिस राजधानी लखनऊ में कमिश्नरेट लागू है, एडीजी स्तर के अफसर को कमान सौंपी गई है, आईजी रैंक के अधिकारी को अपराध नियंत्रण के लिए जेसीपी क्राइम बनाया गया है और हर इलाके की कमान एसपी स्तर के आईपीएस अफसरों को दी गई है, उसी लखनऊ कमिश्नरेट में खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का पता नहीं लगाया जा सका है.

तैनात की गई है 14 आईपीएस अफसरों की पूरी बटालियन 14 आईपीएस अफसरों की पूरी बटालियन तैनात कर दी गई लेकिन धनतेरस से 1 दिन पहले यानी 11 नवंबर को उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सर्राफा कारोबारी में से एक बद्री सर्राफ के मालिक को घर जाते समय गोली मार दी गई.

सर्राफा कारोबारी पर हुए हमले के आरोपी अब तक नहीं हुए गिरफ्तार विकासनगर की रिंग रोड बद्री सर्राफ शोरूम के मालिक अभिषेक केसरवानी 11 नवंबर की शाम पत्नी के साथ कार से घर जा रहे थे कि तभी कार सवार बदमाशों ने सुधीर को गोली मार दी. गोली कंधे में लगी तेजी से कार चलाते हुए सुधीर ने अपनी जान बचा ली लेकिन बदमाश फरार हो गए. घटना के बाद से हड़कंप मच गया. अफसरों की कुर्सी खतरे में आ गई तो अगली ही सुबह पिता सुधीर केसरवानी के तरफ से नामजद किए गए मोहनलालगंज के भूमाफिया अष्टभुजा पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

जमीन को लेकर पुरानी रंजिश का है मामला अष्टभुजा पाठक की अभिषेक केशरवानी से मोहनलालगंज की जमीन को लेकर पुरानी रंजिश है, मुकदमे बाजी चल रही है. अफसरों ने भी अष्टभुजा पाठक को जेल भेज कर अपनी कुर्सी बचा ली. लेकिन घटना के 15 दिन बाद भी पुलिस उन शूटरों का पता नहीं लगा सकी जिन्होंने सरे शाम राजधानी की सड़क पर इस वारदात को अंजाम दिया.

जेसीपी क्राइम ने कहा- सबकी सुरक्षा कर पाना मुमकिन नहीं ऐसी घटनाओं पर लखनऊ कमिश्नरेट में अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी उठाने वाले सबसे बड़े साहब जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी कह रहे हैं कि इतने बड़े शहर में कम पुलिस फोर्स के साथ सबकी सुरक्षा कर पाना मुमकिन नहीं है.

 14 आईपीएस अफसरों की तैनाती वाले लखनऊ कमिश्नरेट में यूपी के सबसे बड़े सर्राफा कारोबारियों में एक पर हमले की यह घटना वाराणसी गाजीपुर आजमगढ़ में हुई घटनाओं से ज्यादा सनसनीखेज है. साथ ही एक बड़ा सवाल भी है कि आखिर कमिश्नरेट में अफसरों की फौज कर क्या रही है. कहीं आईपीएस अफसरों की इतनी ज्यादा तैनाती कमिश्नरी व्यवस्था को ध्वस्त तो नहीं कर रही.

लखनऊ: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चली ताबड़तोड़ गोलियां

किसान आंदोलन के समर्थन में पश्चिमी यूपी के किसानों ने कई जगह किया प्रदर्शन, चक्का जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से वाराणसी तक छाए बादल, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget