एक्सप्लोरर

UP: 16 अगस्त से खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, कोविड गाइडलाइन्स का करना होगा पालन

यूपी सरकार ने 16 अगस्त से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को खोलने का निर्देश दिया है. फिलहाल स्कूलों को 50 फीसदी की क्षमता के साथ ही खोला जाएगा. 

UP Schools Reopen News: उत्तर प्रदेश में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय 16 अगस्त से एक बार फिर खुलेंगे. सीएम योगी ने टीम 9 की बैठक में मंथन के बाद ये फैसला लिया है. डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल विद्यालय 50 फीसदी क्षमता के साथ 2 शिफ्ट में चलेंगे. प्रतिदिन 4-4 घंटे की दो शिफ्ट होंगी. वहीं, यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेजों में UG और PG सेकंड ईयर की ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन 16 अगस्त से, फर्स्ट ईयर की कक्षाओं का संचालन 1 सितंबर और बाकी सभी कक्षाओं के संचालन 13 सितंबर से होगा. कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई फिलहाल ऑनलाइन ही चलेगी. 

कोविड गाइडलाइन्स का करना होगा पालन 
शिक्षण संस्थानों का संचालन कोविड गाइडलाइन्स के अनुसार होगा. शिक्षण संस्थानों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने के मद्देनजर सैनिटाइजर, इंफ्रारेड थर्मामीटर और मास्क की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा क्लासेज में सोशल डिस्टेंसिंग भी रखनी होगी. डॉ दिनेश शर्मा ने बताया की 10वीं और 12वीं के सभी बोर्ड के परिणाम आ चुके हैं. ऐसे में सभी यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेज में 5 अगस्त से स्नातक के प्रवेश प्रारंभ हो जाएंगे. यूनिवर्सिटी मेरिट से एडमिशन लेंगी या प्रवेश परीक्षा से इसका फैसला कुलपति पर छोड़ दिया गया है. शिक्षण संस्थानों के प्रारंभ होने के साथ 18 वर्ष से अधिक आयु के स्टूडेंट्स के वैक्सीनशन के विशेष शिविर लगाए जाएंगे. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को जरूरी तैयारी के निर्देश दिए गए हैं. 

अटेंडेंस को लेकर दबाव नहीं बनाएंगे
स्कूल खोलने के इस फैसले में कुछ ऐसा भी है जो विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए मुसीबत भी बन सकता है. डिप्टी सीएम ने बताया कि छात्र-छात्राओं को अभिभावकों की सहमति से बुलाया जाएगा. विद्यालयों को निर्देश होंगे कि अटेंडेंस को लेकर दबाव नहीं बनाएंगे. लेकिन, साथ ही उन्होंने ये भी कहा की कक्षा 9 से 12 में ऑनलाइन क्लासेज को लेकर विभाग की तरफ से बाध्यता नहीं होगी. यानी ये स्कूल कॉलेज पर है कि वो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से क्लासेज चलाएं या सिर्फ ऑफलाइन. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर किसी स्कूल ने ऑनलाइन क्लास का विकल्प नहीं दिया तो छात्र-छात्राओं की मर्जी नहीं चलेगी बल्कि उन्हें पढ़ने आना ही पड़ेगा. 

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से की बात
टीम 9 में स्कूल खोलने के फैसले के बाद डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने सभी जिलों के डीएम और अन्य अधिकारियों साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग भी की. डॉ दिनेश ने बताया कि सभी डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी शिक्षण संस्थान वैक्सीनशन कैम्प लगवाना चाहें, उनकी मदद की जाए. इस दौरान 6 अगस्त को होने वाली बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन पर भी चर्चा हुई. प्रवेश परीक्षा के लिए करीब 6 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं. वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में डिप्टी सीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों साथ अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, एडीजी एलओ प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें:  

उत्तराखंड: आज से खुले 9वीं से 12वीं कक्षा के स्कूल, मास्क लगाकर पहुंच रहे हैं छात्र

सावन का दूसरा सोमवार: केदारनाथ धाम में पसरा सन्नाटा, चारधाम यात्रा शुरू होने का इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
UP Weather: यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget