एक्सप्लोरर

चलती फिरती पाठशाला हैं मेरठ के कार वाले मास्टर जी, बच्चों को पढ़ाने का हैरान करने वाला जुनून, पढ़ें ये खबर

मेरठ के कार वाले मास्टर जी किसी भी झुग्गी झोपड़ी के पास रुक जाते हैं और बच्चों को पढ़ाने लगते हैं. कोरोना काल में उनका जुनून हैरान करने वाला है. अब उन्हें देखकर कई स्वयं सेवी संस्थाएं भी आगे आई हैं.

मेरठ. कोरोनाकाल में स्कूल बंद चल रहे हैं और ऑनलाइन क्लासेज़ के माध्यम से ही बच्चों को पढ़ाया जा रहा है. लेकिन उन बच्चों और अभिभावकों का क्या जो ये जानते ही नहीं ऑनलाइन पढ़ाई कौन सी बला होती है? ऐसे बच्चों के लिए कम से कम मेरठ में कार वाले मास्टरजी किसी वरदान से कम नहीं हैं. चलती फिरती ज्ञान की पाठशाला कारवाले मास्टर जी अपनी कार से रोज़ाना निकलते हैं और झुग्गी झोपड़ी के पास या किसी भी पेड़ की छांव में दो चार बच्चों की पाठशाला लगा देते हैं. मास्टरजी की कार चलती फिरती ज्ञान की पाठशाला है. अंधेरा घना है लेकिन दिया जलाना कहां मना है. ये लाइनें मेरठ में एक कारवाले मास्टर जी पर बिलकुल सटीक बैठती है. आप सोच रहे होंगे कि हम मास्टर जी के नाम के आगे कारवाले मास्टर जी क्यों लिख रहे हैं. दरअसल ये नाम नन्हें मुन्हें बच्चों ने उन्हें दिया है. नि:शुल्क शिक्षा दे रहे हैं मास्टर जी कोरोनाकाल में स्कूल बंद चल रहे हैं और ऑनलाइन क्लासेज़ का शोर चहुंओर सुनाई देता है. लेकिन उन बच्चों का क्या जो ऑनलाइन का अर्थ तक नहीं जानते. बच्चे तो बच्चे उनके अभिभावक न तो स्मार्ट फोन से परिचित हैं और न ही ऑनलाइन क्लासेज़ से. ऐसे बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रहे हैं कार वाले मास्टर जी. बैंक से रिटायर्ड हैं मास्टर जी मेरठ के रहने वाले स्टेट बैंक में एजीएम पद से रिटायर हुए बी बी शर्मा जी कहीं भी किसी पेड़ की छांव में अपनी पाठशाला लगा देते हैं. कभी किसी झुग्गी झोपड़ी के पास अपनी कार से चले जाते हैं तो कभी किसी बस्ती में जाकर ज्ञान का उजियारा फैलाने की कोशिश करते हैं. मास्टरजी का कहना है कि वो धन से तो नहीं लेकिन तन और मन से आखिरी सांस तक बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं. क्योंकि ज्ञान का उजियारा फैलाने से उन्हें आत्मिक शांति मिलती है. बच्चे भी कार वाले मास्टर जी से पढ़कर ख़ुशी से फूले नहीं समाते हैं. कई स्वयंसेवी संस्थाएं आगे आईं मास्टर जी को पढ़ाते देख कई स्वयं सेवी संस्थाएं भी बच्चों की मदद को आगे आ रही हैं. कभी कोई संस्था मास्टर साहब को किताबें भेंट करती है तो कभी बच्चों को पेन पेंसिल देती है. मास्टर साहब की कार भी चलती फिरती ज्ञान की पाठशाला है. वाकई में अगर ऐसा प्रयास दूसरे ज़िलों के लोग भी करें तो कोई भी बच्चा अशिक्षित नहीं रहेगा. ये भी पढ़ें. पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की अंतरिम जमानत पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला, 15 अक्टूबर को अगली सुनवाई

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget