एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: किसान आंदोलन पर इन्द्रेश कुमार ने साधा निशाना, कहा- ये किसान नहीं अलगाववादी विचारधारा के समर्थक

Sonbhadra News: सोनभद्र में आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि, ये आंदोलन किसान नहीं कर रहे हैं, ये अलगाववादी विचारधारा के लोग हैं.

RSS Leader Indresh Kumar in Sonbhadra:  अखिल भारतीय कार्यकारणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इन्द्रेश कुमार (Indresh Kumar) विशाल भारत संस्थान एवं जिला पुलिस द्वारा आयोजित पुलिस एवं मानवीय सेवा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने सोनभद्र (Sonbhadra) पहुंचे. वहीं, विशाल भारत संस्थान के जिला सेवा कार्यालय का भी उन्होंने उद्घाटन किया. इस दौरान प्रेसवार्ता में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, देश के नेताओं को ईश्वर प्रदत्त चीजों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. भगवान श्रीराम और हनुमान को मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) मानते है कि, नहीं उनसे पूछो. वह कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने क्यों नहीं पहुंचे. वहीं, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में बांटने व भड़काने वाली ताकते सफल नही होंगी. तालिबान का भारत के मुसलमानों ने विरोध किया सिर्फ कुछ जैसे मुन्नवर राणा व सपा सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने समर्थन किया है. 9 महीने से देश के किसान आंदोलन नहीं कर रहा, बल्कि अलगाववादी विचारधारा के समर्थक आंदोलनरत हैं, यह देशव्यापी किसान आंदोलन नहीं है. जनगणना में जाति, उपजाति, मजहब , भाषा  व आर्थिक आधार पर होनी चाहिए. 

सोनभद्र में पुलिस लाइन चुर्क में विशाल भारत संस्थान एवं जिला पुलिस द्वारा आयोजित पुलिस एवं मानवीय सेवा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ0 इन्द्रेश कुमार, सदस्य राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकारिणी एवं संरक्षक विशाल भारत संस्थान उपस्थित रहे. वहीं, पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की.

कोरोना काल में पुलिसकर्मियों का योगदान सराहनीय

इस दौरान उन्होंने कहा कि, इस वर्ष भारत ने अपने आजादी का हीरक जयंती मनाया. आजादी के उपरांत देश में शान्ति एवं कानून व्यवस्था को स्थापित करने में वर्दीधारी जवानों का विशेष योगदान रहा है. जिस देश में वर्दीधारियों का सम्मान नहीं होता वह देश विकास नहीं कर सकता. अतः वर्दीधारियों का सम्मान करना देश के प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है. कोरोना काल के दौरान देश में पुलिसकर्मियों द्वारा नागरिकों की हर प्रकार से न केवल मदद की गयी बल्कि उन्हें आवश्यकतानुसार भोजन, आश्रय इत्यादि भी प्रदान किया गया तथा इलाज के लिए अस्पताल भी छोड़ा गया. इसके अतिरिक्त पुलिसकर्मी अपनी तमाम जोखिम उठाते हुए अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम रखते हुए देश में अमन-चैन एवं शान्ति व कानून व्यवस्था भी स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. जिस प्रकार देश की सीमा पर सेना एवं अर्धसैनिक बल नियुक्त हैं उसी प्रकार देश की आन्तरिक शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को स्थापित करने हेतु पुलिस बल मौजूद हैं. अतः पुलिस बल की उपस्थिति का महत्व भी देश के लिये सेना के महत्व से कम नहीं है. पुलिस के कार्यों एवं प्रयासों की बदौलत ही देश के 130 करोड़ नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं. अतः पुलिस बल को भी उनकी सेवा हेतु जनता द्वारा पूरा सहयोग एवं सम्मान मिलना चाहिये.  
 

मुलायम सिंह यादव पर निशाना

इस दौरान प्रेसवार्ता में पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने मुलायम सिंह के नहीं जाने व जेल में बन्द पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति से मिलने जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, देश के नेताओं को ईश्वर प्रदत्त चीजों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. भगवान श्रीराम और हनुमान को मुलायम सिंह यादव मानते हैं कि, नहीं उनसे पूछो. जिसकी जैसी करनी वैसी भरनी की कहावत कही. 

तालिबान को लेकर कही ये बात

वहीं, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में बांटने व भड़काने वाली ताकते सफल नही होंगी.  इसके साथ ही तालिबान के सवाल पर उन्होंने कहा कि, तालिबान का भारत के मुसलमानों ने विरोध किया सिर्फ कुछ जैसे मुन्नवर राणा व सपा सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने समर्थन किया है. 9 महीने से देश के किसान आंदोलन नहीं कर रहा बल्कि अलगाववादी विचारधारा के समर्थक आंदोलनरत है, यह देशव्यापी किसान आंदोलन नहीं है. 

उन्होंने आर्थिक जनगणना के सवाल पर कहा कि हिंदुस्तान में जनगणना जाति , उपजाति, मजहब , भाषा  व आर्थिक आधार पर होनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें.

Uttarakhand News: सतत विकास पर चर्चा के लिए मॉनसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने दिये सुझाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget