एक्सप्लोरर

इंद्रेश कुमार का बड़ा बयान, पूछा- मुर्शिदाबाद में जो हुआ क्या वह शरीयत में आता है? अगर नहीं तो...

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने सोमवार, 21 अप्रैल को यूपी की राजधानी लखनऊ में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने वक्फ कानून को लेकर विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा.

UP News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर देशभर में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए अलग-अलग शहरों में 100 से ज्यादा प्रेस कॉन्फ्रेंस और 500 सेमिनार आयोजित करेगा. इससे पहले मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार आज लखनऊ के प्रेस क्लब में सोमवार कार्यकर्ता सम्मेलन करने पहुंचे.

इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर बड़ा सवाल पूछा. उन्होंने कहा-मुर्शिदाबाद में जिन लोगों को उजाड़ा गया और जिनका कत्ल किया गया क्या यह शरीयत में आता है? अगर नहीं आता है तो क्या ऐसे इंसानों का विरोध करेंगे कि नहीं करेंगे! उन्होंने पूछा कि संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और मौलाना कल्बे जव्वाद को मुर्शिदाबाद क्यों नहीं जाना चाहिए?

उन्होंने कहा कि अगर आप हिफाजत नहीं कर सकते हैं तो आप मुसलमान या हमवतनी के हकदार बनेंगे? अगर ऐसा रहा तो, वो दिन दूर नहीं है जब ये नेता कहेंगे कि हम कलाम को नहीं कसाब को मानेंगे.

तो क्या दर्द भी मजहब और पार्टियों में बंटेगा?- इंद्रेश कुमार
वक्फ कानून को लेकर इंद्रेश कुमार ने कहा कि जिस दिन ये बिल पास हुए उस दिन ये पवित्र बोर्ड माफियाओं से मुक्त हुआ था. विपक्षी नेताओं के संदर्भ में इंद्रेश कुमार ने कहा कि जब ये क्लेम करते हैं ये भारतीय हैं, तो क्या दर्द भी मजहब और पार्टियों में बंटेगा?

उन्होंने कहा कि क्या लालू (लालू प्रसाद यादव, राजद चीफ) ,राहुल (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी) , ममता (पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी) , अरविंद (आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल) जैसे नेता या किसी भी विपक्षी पार्टी के लोगों को वहां जाना चाहिए या नहीं.. और अगर नहीं जा रहे हैं तो क्या वह हमवतनी है.

'जो संविधान की इज्जत नहीं करता वह रसूल का समर्थक नहीं हो सकता'
इंद्रेश कुमार ने कहा कि अप्रैल का महीना ईद के मुबारक त्यौहार के साथ शुरू हुआ था तब से हमने कहा था कि जहां पर भी मेल मिलाप के लिए बुलाया जाएगा हम जाएंगे. शायद 200 साल पहले हमारे और आपके पूर्वजों ने ईद नहीं मनाई थी. वह हिंदुस्तानी थे और सदा रहेंगे. उस समय तो मजहब इस्लाम नहीं था. उन्होंने नवरात्रि और रामनवमी मनाई होगी.

इंद्रेश कुमार ने कहा कि मैं भरी महफिलों में पूछ लिया करता हूं जिसने शर्म की उसके कर्म फूट गया.. आप लोगों में से ज्यादातर लोग वही हैं जिनके सैकड़ों वर्ष पूर्व जिनके बुजुर्ग मंदिरों में जाते थे? खुदा ने कभी भी इंसान को नफरतों में नहीं भेजा था. उन्होंने तो सिर्फ मोहब्बत में भेजा था लेकिन यहां पर लोग नफरत फैलाने लगे उसको शरीयत कहने लगे. जो संविधान की इज्जत नहीं करता वह रसूल का समर्थक नहीं हो सकता उसका दुश्मन होता है.

UP DGP के बयान के बाद अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर कर दिया एक और बड़ा दावा, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी: योगी सरकार में मंडियों की बदलेगी तस्वीर, 15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान
यूपी: योगी सरकार में मंडियों की बदलेगी तस्वीर, 15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान
DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget