एक्सप्लोरर

India vs England: भारत की विश्वकप में पहली हार, इंग्लैंड ने 31 रन से जीता मुकाबला

भारत और इंग्‍लैंड के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप का मुकाबला होगा। इंग्लैंड के लिए यह मैच करो या मरो कि स्थिति है, क्योंकि उसे सेमिफाइनल की रेस में बने रहने के लिए इंग्लैंड को यह मैच जीतना ही होगा।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। भारत और इंग्‍लैंड के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप का मुकाबला हुआ। इंग्लैंड के लिए यह मैच करो या मरो कि स्थिति था, जिसे उसने जीत भी लिया। वहीं,  इंग्लैंड की जीत के साथ ही भारत के खाते में इस वर्ल्ड कप की पहली हार दर्ज हो गई। उसने अभी तक सभी 5 मैच जीते हैं। भारत 11 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर है। वहीं, जीत के साथ ही इंग्लैंड अब चौथे नंबर पर पहुंच गया है। लाइव अपडेट्सः- - इंग्लैंड ने 31 रन से जीता मुकाबला, भारत की विश्वकप में ये पहली हार - जीत के लिए आखिरी ओवर में भारत को 44 रन की जरूरत - भारत को दो ओवर में 52 रन की जरूरत - भारत को तीन ओवर में 57 रन की दरकार - भारत को 4 ओवर में 62 रन की जरूरत - भारत को जीत के लिए 5 ओवर में 71 रन की दरकार - भारत को पांचवां झटका, प्लंकेट ने पांड्या का विकेट लिया, भारत का स्कोरः 267/5 - भारत का चौथा विकेट गिरा, प्लंकेट ने ऋषभ पंत को आउट किया - भारत को तीसरा बड़ा झटका, वोक्स ने रोहित शर्मा का विकेट चटकाया - रोहित शर्मा के 100 रन पूरे, इस विश्वकप का यह तीसरा शतक, इसके साथ ही वे ऐसा करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। - भारत को दूसरा बड़ा झटका, प्लंकेट ने विराट कोहली को आउट किया - रोहित शर्मा के भी 50 रन पूरे, शर्मा का यह 43वां अर्धशतक - 22 ओवर के बाद भारत के 100 रन पूरे, कोहली और रोहित शर्मा क्रीज पर जमे, कोहली का यह लगातार 5वां अर्धशतक है। - विराट कोहली का अर्धशतक, भारत का स्कोर 20 ओवर के बाद 83/1 - भारत को पहला झटका, केएल राहुल खाता खोले बिना आउट - भारत की पारी शुरू, इंग्लैंड का मेडन ओवर, सामने 338 का लक्ष्य - भारत को 338 रन का लक्ष्य, इंग्लैंड ने 337 रन बनाए - भारत को सातवीं सफलता, बुमराह ने बेन स्टोक्स का विकेट चटकाया - भारत को छठी सफलता, शमी ने वोक्स का विकेट चटकाया - भारत को पांचवीं सफलता, शमी ने बटलर का विकेट चटकाया - इंग्लैंड के 300 रन पूरे, बेन स्टोक्स और जॉस बटलर क्रीज पर - बेन स्टोक्स का अर्धशतक पूरा, दूसरे छोर पर जॉस बटलर का साथ - भारत को चौथी सफलता, जो रूट अर्धशतक बनाने से चूके, 44 रन पर आउट - भारत को तीसरी सफलता, ओएन मॉर्गन 1 रन बनाकर वापस लौटे  - भारत को दूसरी सफलता, जॉनी बेयरस्टो (111) का विकेट चटकाया - जॉनी बेयरस्टो के 100 रन पूरे, इस विश्कप में पहला शतक  - भारत को पहली सफलता, जेसन रॉय को 66 रन पर आउट किया - इंग्लैंड के 150 रन पूरे, ओपनर जेसन और बेयरस्टो की जोड़ी क्रीज पर जमी - इंग्लैंड के 100 और बेयरस्टो का अर्धशतक, अब तक 7 चौके और दो छक्के। जेसन समेत क्रीज पर जमे - जेसन रॉय ने जड़ा छक्का, 11 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 60 रन  - 5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 28 रन  - बुमराह का अच्छा ओवर, मात्र 1 रन दिया, दूसरे ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 10 रन - पहले ओवर में इंग्लैंड ने बनाए 9 रन, जेसन रॉय ने दो चौके जड़े - जेसन रॉय ने चौके के साथ मैच की शुरुआत की।  - मोहम्मद शमी ने पहली गेंद डाली, अंपायर ने वाइड का इशारा किया। टॉस जीता इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। वहीं, इंग्लैंड का बल्लेबाजी करने का फैसला सही रहा और उन्होंने भारत को 338 का बड़ा लक्ष्य दिया। India vs England: भारत की विश्वकप में पहली हार, इंग्लैंड ने 31 रन से जीता मुकाबला टीमों में बदलाव भारतीय टीम में एक बदलाव है, इस बार विजय शंकर की जगह ऋषभ पंत को लिया गया है। इसके साथ ही विश्वकप में ऋषभ पंत का डेब्यू है। दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम में भी दो बदलाव हैं। जेसन रॉय की वापसी हुई है। इसके अलावा प्लंकेट को भी टीम में मोईन अली की जगह चुना गया है। भारतीय टीम की नई जर्सी वहीं, भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ ये मैच नई जर्सी में खेल रहा है। भारत की नई जर्सी में केसरिया रंग और गहरे नीले रंग का मिश्रण है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget