एक्सप्लोरर

भारत-पाक तनाव के बीच यूपी की दो बहनों की बढ़ी मुश्किलें, अटारी बॉर्डर से लौटाया वापस

UP News: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच उत्तर प्रदेश की दो बहनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. भारतीय पासपोर्ट होने की वजह से दोनों बहनों को अटारी बॉर्डर से लौटा दिया गया.

Pahalgam Terror Attack: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव ने एक और परिवार को बिछड़ने की कगार पर ला दिया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले मुहम्मद शरीक अपनी दो बहनों, नबीला राज और शरमीन को लेकर अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंचे, ताकि वे पाकिस्तान लौट सकें. लेकिन, दोनों के पास भारतीय पासपोर्ट होने के कारण उन्हें सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

नबीला और शरमीन की शादी पाकिस्तान में हुई है, एक की 18 साल पहले और दूसरी की 12 साल पहले शादी हुई. दोनों बहनें अपनी बीमार मां से मिलने भारत आई थीं. मगर अब जब उन्हें पाकिस्तान लौटना है, तो भारतीय पासपोर्ट आड़े आ रहा है.

भारतीय पासपोर्ट होने के कारण नहीं जा पा रहीं पाकिस्तान
मुहम्मद शरीक ने बताया कि उनकी बहनों के पास भारतीय पासपोर्ट हैं, जबकि उनके बच्चों के पास पाकिस्तानी दस्तावेज हैं. ऐसे में उन्हें वापस पाकिस्तान जाने से रोका जा रहा है. अब हालात ऐसे बन गए हैं कि हमें पाकिस्तान जाना जरूरी हो गया है, लेकिन भारतीय पासपोर्ट होने के कारण हमें सीमा पार करने की इजाजत नहीं मिल रही.

अटारी बॉर्डर से दोनों बहनों को लौटाया गया वापस
नबीला और शरमीन ने बताया कि उन्हें एक दिन पहले पाकिस्तान एम्बेसी से फोन आया था, जिसमें उन्हें पाकिस्तान लौटने की अनुमति मिलने की बात कही गई थी. इस आशा के साथ वे 1 मई की सुबह अटारी बॉर्डर पहुंचीं, लेकिन वहां उन्हें बताया गया कि पाकिस्तान लौटने की निर्धारित डेडलाइन 30 अप्रैल थी, जो अब खत्म हो चुकी है. हमें नहीं मालूम था कि वापसी की सीमा 30 अप्रैल तक थी. हम सुबह से यहां इंतजार कर रहे हैं, लेकिन दोपहर हो गई है और हमें अब भी अंदर नहीं जाने दिया गया.

सीमा पर ऐसे कई परिवार हैं, जिनके कुछ सदस्य पाकिस्तान में हैं और कुछ भारत में. किसी के बच्चे उधर हैं तो मां इधर रह गई है, तो किसी की मां पाकिस्तान में है और बच्चे भारत में. वीजा और पासपोर्ट की उलझनों ने कई परिवारों को अलग कर दिया है और अटारी बॉर्डर पर खड़े इन लोगों की आंखों में सिर्फ इंतजार, चिंता और मायूसी नजर आती है. फिलहाल, नबीला और शरमीन अपने भाई के साथ बॉर्डर पर फंसी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान आर्मी में कैप्टन हैं सीमा हैदर? वायरल हो रहीं वर्दी वाली तस्वीरों की जानें सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget