एक्सप्लोरर

ऊधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव तीन नए केस आए सामने, 10 साल की बच्ची भी संक्रमित

ऊधमसिंहनगर में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव तीन नए केस सामने आने के बाद जिले में संक्रमण का आंकड़ा 16 हो गया है. इनमें एक 10 साल की बच्ची भी संक्रमित पाई गई है.

ऊधमसिंहनगर, विकास कुमार: ऊधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव तीन नए मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तीनों मरीजों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है.

10 साल की बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव

जिले के डिप्टी सीएमओ नोडल अधिकारी अविनाश खन्ना ने बताया कि गुरुवार देर रात जारी हुए हेल्थ बुलेटिन में ऊधमसिंहनगर जिले में आइसोलेशन वार्ड में रखे गए तीन मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. जिसमें एक पॉजिटिव मरीज 10 साल की बच्ची है. उन्होंने बताया कि ये बच्ची रुद्रपुर के खेड़ा कॉलोनी की रहने वाली है, जो 13 मई को अपने रिश्तेदार के साथ दिल्ली से पैदल चलकर जिले के बॉर्डर पर पहुंची थी. जहां से उसे पुलिस द्वारा बस के माध्यम से रूद्रपुर लाया गया था. डॉक्टरों की टीम ने बच्ची सहित उसके साथ आए 7 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा था. जहां गुरुवार देर रात बच्ची की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जबकि उसके साथ आए 6 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है.

महाराष्ट्र से लौटे दो युवक भी संक्रमित

वहीं, महाराष्ट्र मुंबई अंधेरी से आए खटीमा निवासी दो युवकों की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है. 12 मई को दोनों युवकों को बुखार की शिकायत हुई. जिसके बाद उन्हें खटीमा के सरकारी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया. चार युवकों को मुंबई से खटीमा पहुंचते ही आइसोलेट किया गया था. इन चारों युवकों में से दो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.

जिले में संक्रमण का आंकड़ा हुआ 16

35 व 36 साल के दोनों युवक खटीमा के नदन्ना और छीनकी गांव निवासी हैं, जबकि  इनके अन्य दो साथी की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. कल देर रात जिले में तीन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद अब मरीजों का आंकड़ा 16 हो गया है. इनमें से चार मरीज ठीक हो गए हैं, लेकिन अभी 12 मरीज कोरोना संक्रमित है. जिनका उपचार हल्द्वानी के सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

गोंडा: स्कूल में क्वारंटाइन 16 साल के लड़के की सांप के काटने से मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget