एक्सप्लोरर

गोंडा: आम के पेड़ को काटने को लेकर खूनी संघर्ष, भाई ने कुल्हाड़ी से कर दी चचेरे भाई की हत्या

यूपी के गोंडा जिले में आम के पेड़ को काटने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक शख्स की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि भाई ने ही कुल्हाड़ी से अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी.

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में मामूली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया. आम के पेड़ को काटने को लेकर हुए इस खूनी संघर्ष में भाई ने ही भाई की जान ले ली. बताया जा रहा है कि चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से मारकर अपने चचेरे भाई को लहूलुहान कर दिया. गंभीर हालत में उसे छपिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही घायल महेश तिवारी ने दम तोड़ दिया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं मृतक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो रखा है. ये घटना थाना छपिया क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की है. घटना की सूचना पर छपिया पुलिस सहित क्षेत्राधिकारी मनकापुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करते हुए शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है.

आम का पेड़ काटने को लेकर विवाद

दरअसल, बुधवार को थाना छपिया क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में पट्टीदारों में आपसी विवाद के चलते हुए खूनी संघर्ष में एक शख्स की हत्या हो गई. आम का पेड़ काटने को लेकर पूरा विवाद हुआ. जब दूसरे पक्ष के लोग आम के पेड़ को काटने आए, तो ऐसा करने से मना कर दिया गया. जिसपर विवाद शुरू हो गया. डायल 112 पुलिस भी मौके पर आई और फिर आकर चली गई. उसके बाद नाराज दूसरे पक्ष के राघवेंद्र ने अपने चचेरे भाई महेश तिवारी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गोंडा जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है.

मृतक महेश तिवारी के पिता का बयान

मृतक महेश तिवारी के पिता ने बताया है कि आम का पेड़ महेश तिवारी के जमीन में लगा हुआ था और राघवेंद्र काटने आया था. मौके पर डायल 112 की पुलिस को बुलाया गया. इससे और वो नाराज हो गया. इसी के चलते उसे उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी.

अपर पुलिस अधीक्षक का बयान

वहीं, पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार का कहना है कि आपस में दो पक्षों में आम का पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ. जिसमें कुल्हाड़ी के बार से महेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया. उनकी गर्दन व शरीर के अन्य जगहों पर काफी चोटें आई थीं. जिला अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई. दोनों पक्षों में मारपीट हुई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी हुई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

फतेहपुर: शराब के नशे में पिता ने अपने ही बेटे की पीट पीटकर हत्या की, पिता ने खुद भी जहर खाया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget