एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम के पैकेज एक में पुल का निर्माण कार्य पूरा, 2025 तक कॉरिडोर चालू करने की योजना

Ghaziabad News: 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता खंड (साहिबाबाद-दुहाई) में निर्माण कार्य दो पैकेजों में किया जा रहा है. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस गलियारे की कुल लंबाई 82 किमी है.

Rapid Rail: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली और मेरठ के बीच निर्माणाधीन रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के प्राथमिकता खंड (साहिबाबाद-दुहाई) के पैकेज एक में पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है.  

आरआरटीएस गलियारे की लंबाई 82 किमी
एनसीआरटीसी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि प्राथमिकता खंड के पैकेज एक में पुल (वायडक्ट) का निर्माण पूरा हो गया है. 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता खंड (साहिबाबाद-दुहाई) में निर्माण कार्य दो पैकेजों में किया जा रहा है. पहले पैकेज के तहत साहिबाबाद से गाजियाबाद के बीच और दूसरे पैकेज के तहत गाजियाबाद से दुहाई के बीच निर्माण होना है. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस गलियारे की कुल लंबाई 82 किमी है.

खंड में ये पांच स्टेशन होंगे
बयान के अनुसार यह पुल गाजियाबाद में रेलवे लाइनों को पार करने के लिए निर्मित आरआरटीएस के विशेष 'स्टील स्पैन' के पास है. एनसीआरटीसी ने इसे क्षेत्रीय रेल के कार्यान्वयन की दिशा में एक बड़ा कदम करार दिया. इसमें कहा गया है कि अब इन दोनों खंडों में सिग्नलिंग और टेलीकॉम प्रणाली लगाने की गति तेज की जाएगी. इस खंड में पांच स्टेशन होंगे जिनमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो शामिल हैं.

UP Weather Forecast: यूपी में आज से पड़ेगी 'लू' की मार, इस दिन मिल सकती है गर्मी से राहत, बारिश का है अनुमान

काम जून 2019 में शुरू किया गया था
बयान के मुताबिक प्राथमिकता खंड का 'सिविल' कार्य जून 2019 में शुरू किया गया था और कोविड-19 महामारी की दो लहरों के बावजूद, इस खंड में निर्माण कार्य तीन वर्षों के भीतर पूरा होने ही वाला है. अभी डिपो के पास पटरियां बिछाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है. पहले आरआरटीएस ट्रेन सेट के अगले महीने तक गुजरात के सावली से आ जाने की उम्मीद है. 

साथ ही बयान में कहा गया है कि एनसीआरटीसी का लक्ष्य इस साल के अंत तक प्राथमिकता खंड पर प्रायोगिक परीक्षण (ट्रायल रन) शुरू करने का है. इसके अलावा एनसीआरटीसी 2025 तक पूरे आरआरटीएस कॉरिडोर को चालू करने की योजना बना रहा है.

UP Corona Update: यूपी में भी डरा रहा कोरोना, लगातार चौथे दिन सामने आए 200 से ज्यादा नए मामले

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget