एक्सप्लोरर

Bareilly: 13 साल की किशोरी को जबरन घर ले जाकर पिलाया जहर, हुई मौत; ग्रामीण आक्रोशित

बरेली में 13 साल की किशोरी को पड़ोस के दूसरे समुदाय के लड़कों ने जबरन जहर पिलाया, जिससे उसकी मौत हो गई है। गांव में महौल तनावपूर्ण है।

बरेली, अनूप कुमार मिश्रा। यूपी के बरेली में एक 13 साल की आठवीं क्लास की छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप पड़ोस में रहने वाले दूसरे धर्म के लड़कों पर लगा है। आरोप है कि उन्होंने छात्रा की जहर देकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने की वजह से गांव में तनाव की वजह से फोर्स तैनात कर दी गई है।

 4 मई को पड़ोसी ने जबरन पिलाया जहर

13 साल की इस किशोरी को पड़ोस में रहने वाले सरताज, उसके पिता भूरा और शोएब ने मिलकर इसे मार डाला है। किशोरी के पिता ने बताया कि 4 मई की रात को सरताज, भूरा और शोएब घर से लड़की को ले गए और उसे जहर दे दिया। जब घर वाले बच्ची को ढूढ़ते हुए सरताज के घर पहुंचे, तो वो लोग उसे जबरदस्ती जहर दे रहे थे। वो फौरन थाने गए और किशोरी का भाई और मां उसे लेकर अस्पताल गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 4 दिनों तक किशोरी वेंटिलेटर पर ज़िंदगी और मौत से जूझती रही और 8 मई की देर शाम उसकी मौत हो गई।

एसपी ग्रामीण डॉ संसार सिंह का बयान

वहीं, इस मामले में एसपी ग्रामीण डॉ संसार सिंह ने बताया कि बहेड़ी के सिमरा गांव के रहने वाले ओमप्रकाश ने 4 मई को मुकदमा दर्ज करवाया था कि उसकी बेटी की पड़ोस में रहने वाले सरताज और उसके पिता भूरा व शोएब ने मिलकर जहर दिया है। उसी दौरान सरताज को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, उसका पिता फरार है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि 8 मई की शाम को एक निजी अस्पताल में किशोरी की मौत हो गई। जिसके बाद मुकदमा हत्या में तरमीम कर दिया गया है। किशोरी का पोस्टमार्टम करवाया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

फिलहाल अभी तक वजह साफ नहीं है कि आखिर इसके पड़ोसियों ने उसे जहर क्यों दिया। पुलिस तफ्तीश में जांच में जुटी है। चूंकि मामला दो समुदाय से जुड़ा है, इसलिए अधिक सावधानी बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें:

Bareilly: पहला ऐसा मामला, जब पांच दिन के भीतर किसी मरीज ने कोरोना को किया परास्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश
अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश
लखनऊ: LDA की संपत्ति खरीदना होगा आसान, रजिस्ट्रेशन फीस के लिए भी मिलेगा लोन
लखनऊ: LDA की संपत्ति खरीदना होगा आसान, रजिस्ट्रेशन फीस के लिए भी मिलेगा लोन
लखनऊ हंगामे पर अजय राय की घेराबंदी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने उठाए सवाल
लखनऊ हंगामे पर अजय राय की घेराबंदी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने उठाए सवाल
'अखिलेश यादव रावण, सपा कार्यकर्ता कालनेमि...', ओमप्रकाश राजभर का तंज
'अखिलेश यादव रावण, सपा कार्यकर्ता कालनेमि...', ओमप्रकाश राजभर का तंज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget