एक्सप्लोरर

अयोध्या: मकान निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष, BJP सांसद के करीबी ग्राम प्रधान और प्रतिद्वंद्वी की गोली लगने से मौत

अयोध्या में लॉकडाउन के बीच मकान निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष में BJP सांसद के करीबी ग्राम प्रधान और प्रतिद्वंद्वी की गोली लगने से मौत हो गई है. गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है.

अयोध्या: लॉकडाउन के दौरान डबल मर्डर कांड से अयोध्या में दहशत फैल गई है. जहां एक मकान के विवाद को लेकर हो रही पंचायत के दौरान मौजूदा प्रधान और बीजेपी नेता जय प्रकाश सिंह और उनके साथ पंचायत चुनाव में उम्मीदवार रहे राम पदारथ यादव के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते ये कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई. दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गोली चली. जिसमें राम पदारथ यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल प्रधान जयप्रकाश सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है.  ये घटना थाना इनायत नगर क्षेत्र के पलिया प्रताप शाह गांव की है.
ayodhya-murder1
सांसद लल्लू सिंह का करीबी था मृतक प्रधान
इस पूरे मामले में इनायत नगर थाने के हैरिंगटन गंज चौकी इंचार्ज राजेश यादव की लापरवाही सामने आ रही है. बीजेपी जिला अध्यक्ष ने चौकी इंचार्ज राजेश यादव पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मौके पर पहुंचकर एसएसपी आशीष तिवारी घटनास्थल का जायजा लिया और घटना की प्रारंभिक जांच की. बताया जाता है कि मृतक प्रधान जयप्रकाश सिंह सांसद लल्लू सिंह का करीबी था, क्योंकि घटना की जानकारी होने पर सांसद लल्लू सिंह भी मौके पर पहुंचे थे.
चौकी इंचार्ज राजेश यादव निलंबित
घटना के बारे में एसएसपी आशीष कुमार ने बताया कि प्रधानी के चुनाव के समय से ही दोनों मृतकों के बीच पुरानी दुश्मनी चली आ रही थी. सोमवार को गांव में मकान के विवाद को लेकर पंचायत बैठी. जिसमें दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया. दोनों गुटाें के बीच फायरिंग होने लगी. जिसमें जय प्रकाश सिंह और उनके पुराने प्रतिद्वंद्वी राम पदारथ यादव दोनों की ही गोली लगने से मौत हो गई. मामले की जांच की जा रही है. केस दर्ज कर लिया गया है और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. एसएसपी ने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप के चलते चौकी इंचार्ज राजेश यादव को निलंबित कर दिया गया है.
ayodhya-murder2
वहीं, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने भी चौकी इंचार्ज पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि गांव में मकान के निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें चौकी इंचार्ज ने कोई कार्रवाई नहीं की. जिस कारण ये विवाद हत्या में तब्दील हो गया.
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget