एक्सप्लोरर

अल्मोड़ा में उगाया 7.1 फुट खड़ा धनिया का पौधा, देवभूमि के किसान का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

अल्मोड़ा में गोपाल उप्रेती नाम के किसान ने 7.1 फुट का खड़ा धनिए का पौधा उगाया. अब देवभूमि के इस किसान का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है.

अल्मोड़ा: पहाड़ के किसान का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो गया है. देवभूमि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में जैविक पद्धति से 7.1 फुट खड़ा धनिया उगाने वाले किसान का नाम गोपाल उप्रेती हैं, जिन्होंने जनपद के रानी खेत विकासखंड ताड़ीखेत ब्लॉक बिल्लेख के जीएस ऑर्गेनिक एप्पल फॉर्म में  बिना पॉलीहाउस के  जैविक धनिया की फसल उगाई है. जिसमें पौधे की अधिकतम लंबाई 7 फुट 1 इंच रिकॉर्ड की गई है.

almora-coriander-plant

गोपाल उप्रेती  के फॉर्म में 7 फुट तक की लंबाई के बहुत सारे पौधे उगे हैं. अल्मोड़ा के मुख्य उद्यान अधिकारी श्री टीएन पांडे और उत्तराखंड ऑर्गेनिक बोर्ड के रानीखेत मजखाली इंचार्ज डॉक्टर देवेंद्र सिंह नेगी व उद्यान सचल दल केंद्र बिल्लेख प्रभारी राम सिंह नेगी के द्वारा पौधों की लंबाई रिकॉर्ड की है.

गोपाल उप्रेती ने बताया कि उन्होंने लगभग 10 नाली क्षेत्र में धनिया की फसल उगाई थी. सभी पौधों की लंबाई साढ़े पांच फुट से ऊपर की है. धनिया के पौधे की औसत गोलाई 5 से 10 फुट तक भी देखी गई. पौधे के तने की मोटाई आधे इंच से लेकर  एक इंच तक भी देखी गई. उप्रेती ने बताया कि उन्होंने ये फसल पूर्ण रूप से परंपरागत तरीके से उगाई है. पौधों की अधिक लंबाई की वजह से धनिया के पौधे में सुगंध और अन्य चीजों में कोई फर्क नहीं पड़ा है.

almora-coriander-plant1

गोपाल उप्रेती ने बताया कि हमारे बगीचे में सेब, आडू, खुमानी, प्लम के साथ-साथ सभी तरह की सब्जियों का उत्पादन भी पूर्ण जैविक तरीके से किया जाता है. गोपाल उप्रेती ने 21 अप्रैल 2020 को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में विश्व के सर्वाधिक ऊंचा धनिया के पौधे को रिकॉर्ड करने के लिए आवेदन किया था. अब उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है. उन्होंने बताया कि इससे पहले धनिये के पौधे का गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में 1.8 मीटर यानी 5.11 फुट का था.

उप्रेती ने बताया कि उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना समस्त भारत के किसानों का सम्मान है. खासतौर पर जैविक कृषि के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि है. उत्तराखंड में जैविक कृषि  की अपार संभावनाएं हैं. धनिए की फसल में इस बात को सिद्ध कर दिया है .

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड: 8 जून से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, जानें- क्या है मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
संभल हिंसा पर आयोग का खुलासा, रिपोर्ट में सपा सांसद का भी जिक्र
संभल हिंसा पर आयोग का खुलासा, रिपोर्ट में सपा सांसद का भी जिक्र
उत्तराखंड BJP का मिशन 2027, हारी हुई 23 सीटों पर बढ़ाया फोकस
उत्तराखंड BJP का मिशन 2027, हारी हुई 23 सीटों पर बढ़ाया फोकस

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget