एक्सप्लोरर

गौतम बुद्ध नगर में अवैध शराब के कारोबारियों पर शिकंजा, दो लोग गिरफ्तार

अवैध शराब की बिक्री को लेकर डीएम के निर्देश पर जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान चलाया जा रहा है. अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा गया है कि उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

नोएडा: अलीगढ़ कांड के बाद गौतम बुद्ध नगर में भी अवैध शराब के कारोबारियों पर आबकारी विभाग और जिला प्रशासन शिकंजा कसता हुआ नजर आ रहा है. इसी कड़ी में आबकारी विभाग और नोएडा पुलिस की संयुक्त टीम ने रबूपुरा थाना क्षेत्र के खादर में छापेमारी कर अवैध शराब नष्ट की और दो कारोबारियों को गिरफ्तार भी किया है.

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह और जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर सुहास एल वाई के निर्देश पर अवैध शराब को बनाने और बिक्री की रोकथाम के लिए निरंतर चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी, गौतम बुद्ध नगर के नेतृत्व में पीसी दीक्षित, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र- 6 गौतम बुद्ध नगर और प्रभारी निरीक्षक, थाना रबूपुरा की संयुक्त टीम  के साथ ग्राम चंडीगढ़ के पास बने शम्शान के नीचे तकीपुर खादर की डार में अवैध शराब बिक्री के संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई.

दबिश के दौरान आरोपी मक्खन और सुन्दर सिंह निवासी चंडीगढ़ थाना-रबूपुरा को 50 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. मौके से पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना रबूपुरा में आबकारी अधिनियम की धारा 60/62 और आईपीसी की धारा 272 और 273 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया. वहीं दोनो अभियुक्तो को जेल भेज दिया गया.

लगातार चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

यह जानकारी जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के जरिए दी गई है. उन्होंने बताया कि अवैध शराब की बिक्री को लेकर डीएम के निर्देश पर जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. फिलहाल अलीगढ़ अवैध शराब से हुई मौतों के बाद गौतम बुद्ध नगर में भी अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ लगातार जिला प्रशासन कार्रवाई कर रहा है.

यह भी पढ़ें: अलीगढ़ में जहरीली शराब से तीन और लोगों की मौत, 548 से अधिक पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget