एक्सप्लोरर

दिल्ली के ओखला में UP सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध अतिक्रमण, प्रशासन ने दिया नोटिस

UP Irrigation Department Land: दिल्ली के ओखला में यूपी की सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं. इस संबंध में प्रभावित निर्माणों पर नोटिस चिपका दिया गया है.

UP Irrigation Department Land News: दिल्ली के ओखला में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन पर अतिक्रमण का हवाला देते हुए अधिकारियों की ओर से कई घरों को ध्वस्त करने का नोटिस दिया है. प्रशासन की ओर से इस संबंध में प्रभावित घरों के सामने नोटिस चिपका दिए गए हैं, जिसमें सभी को अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं. ये कदम 8 मई को सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए निर्देशों के बाद उठाया गया है. इसमें दिल्ली विकास प्राधिकरण को कानून के अनुसार ओखला गांव में अवैध तरीके से बनाए गए निर्माण को ध्वस्त करने को कहा गया है. 

ये नोटिस 22 मई को जारी किया गया है, जिसमें ये कहा गया है कि 'सभी को सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग से संबंधित जमीन पर ओखला, खिजरबाबा कॉलोनी में अतिक्रमण किया गया है. इस जमीन पर बने घर और दुकानें अवैध हैं और इन्हें अगले 15 दिनों में हटा दिया जाना चाहिए.' माना जा रहा है कि नोटिस में दिए गए समय के बाद भी अगर ये अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आने वाले दिनों में इन इलाकों में भी बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिल सकती है.

अवैध अतिक्रमण को लेकर दिया नोटिस
ओखला के जामिया नगर और आस-पास के कई कॉलोनियों में इन दिनों अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है. इन इलाकों में लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके कई मंजिला घरों को निर्माण कर दिया है. इनमें कई अवैध कब्जे ऐसे हैं, जो उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की जमीन पर बने हुए हैं, जिसके बाद अब इन अवैध कब्जों को भी हटाने की कार्रवाई की जाएगी. नोटिस में लोगों को 15 दिन का समय दिया गया है और अवैध कब्जों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए हैं.

प्रशासन की ओर से ये नोटिस उन घरों पर चस्पा कर दिए गए हैं, जो अवैध तरीके से बनाए गए हैं. प्रशासन ने निर्देश दिया है कि इन अवैध ढांचों को लोग या तो खुद ही गिरा दें नहीं तो प्रशासन की ओर से यहां बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी. बीते दिनों इस इलाके के तैमूर नगर में भी बड़े स्तर पर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया था. 

UP Weather: यूपी में बारिश से ढीले हुए गर्मी के तेवर, आज भी 68 जिलों  में आंधी के साथ होगी झमाझम बरसात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget