(Source: ECI/ABP News)
ICC के हाल हॉफ फेम में शामिल हुए सचिन, डोनाल्ड के साथ इस महिला खिलाड़ी को भी मिला सम्मान
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने कहा, आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम 2019 में सचिन, एलन और कैथरीन तीन बेहतरीन खिलाड़ियों को चुना गया है। यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।
इन्हें मिल चुका है सम्मान
46 साल के सचिन इस प्रतिष्ठित सूची में जगह पाने वाले छठे भारतीय हैं। उनसे पहले 2018 में राहुल द्रविड़ को यह सम्मान मिला था। सचिन से पहले भारतीय क्रिकेटरों में बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, सुनील गावस्कर और अनिल कुंबले इस सम्मान को हासिल कर चुके हैं।

आईसीसी ने दी चुने गए खिलाड़ियों को बधाई
हॉल ऑफ फेम की घोषणा करते हुए आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने कहा, आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम 2019 में सचिन, एलन और कैथरीन तीन बेहतरीन खिलाड़ियों को चुना गया है। यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। आईसीसी की ओर से मैं उन तीनों खिलाड़ियों को बधाई देना चाहता हूं, जो इस चुनिंदा क्लब के सदस्यों के सर्वकालिक सदस्यों की महान सूची में शामिल किए गए हैं।
Has there ever been a cricketer quite like Sachin Tendulkar?
Last night, he was inducted into the ICC Hall of Fame alongside Allan Donald and Cathryn Fitzpatrick. Watch some of his career highlights ⬇️ #ICCHallOfFame pic.twitter.com/1Nq8Y3rqTn — ICC (@ICC) July 19, 2019
हॉल ऑफ फेम का नियम
आईसीसी की गाइलाइन के अनुसार इस क्लब में वही खिलाड़ी शामिल हो सकता है, जिसे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए कम से कम पांच साल हो चुके हों। यानी मास्टर ब्लास्टर ने जैसे ही आईसीसी के मापदंडों को पूरा किया, उन्हें यह सम्मान दे दिया गया गौरतलब है कि 200 टेस्ट मैच खेलने वाले सचिन तेंदुलकर नेअपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2013 में खेला था। आईसीसी के इस सम्मान पर सचिन तेंदुलकर ने कोच रमाकांत आचरेकर समेत सभी प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है।
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























