एक्सप्लोरर

ICC Champions Trophy में India की जीत के बाद माफी मांगेगी कांग्रेस? यूपी के डिप्टी सीएम ने की बड़ी मांग

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद को लेकर निशाना साधा है. मौर्य ने पार्टी से ऐसे नेताओं पर लगाम कसने की मांग की. 

Keshav Prasad Maurya: आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराकर ये ख़िताब अपने नाम कर लिया. जिसके बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की एक बार फिर से चर्चा हो रही है. इस बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद को लेकर निशाना साधा है. मौर्य ने पार्टी से ऐसे नेताओं पर लगाम कसने की मांग की. 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की और टीम इंडिया की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला किया. मौर्य ने एक्स पर लिखा- 'जब कांग्रेस प्रवक्ता ने कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस और कप्तानी पर सवाल उठाए थे, तब उनका अहंकार दिख रहा था! लेकिन अब रोहित शर्मा ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताकर करारा जवाब दिया है!'

उन्होंने आगे लिखा- 'श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और श्री राहुल गांधी नैतिकता के आधार पर रोहित शर्मा, भारतीय टीम और भारतवासियों से माफ़ी मांगो! साथ ही, गलत बयानबाजी करने वाले कांग्रेस प्रवक्ता पर कार्रवाई करो और भविष्य में ऐसे बयानों पर लगाम लगाओ!' 

शमा मोहम्मद के इस बयान पर मचा था बवाल
दरअसल कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने पिछले दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर सवाल उठाए थे और उन्हें मोटा कहा था. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा खिलाड़ी के तौर पर मोटे हैं. उन्हें वजन कम करने की ज़रूरत हैं और हां भारत के अब तक के सबसे बेअसर कप्तान हैं. उनके इस बयान को लेकर जमकर बवाल हुआ, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उनके इस बया से किनारा कर लिया. 

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद शमा मोहम्मद को अपने बयान को लेकर सफाई देनी पड़ी थी. उन्होंने कहा कि उनकी पोस्ट में बॉडी शेमिंग नहीं की गई थी बल्कि एक खिलाड़ी की फिटनेस को लेकर नॉर्मल सा ट्वीट किया गया था. उनका वजन थोड़ा ज्यादा है इसलिए मैंने ऐसा कहा था. 

BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर भड़की कांग्रेस, करन माहरा ने कहा, 'जनता चुनाव में देगी जवाब'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget