एक्सप्लोरर

सनसनीखेज: पत्नी की हत्या कर पति ने गढ़ी झूठी कहानी, पांच महीने तक पुलिस को ऐसे देता रहा चकमा

पत्नी के चरित्र पर पति करता था शक। एक रोज झगड़ा इतना बढ़ा कि पति ने अपनी पत्नी पर कर दिया जानलेवा हमला। इसके बाद शुरु होती है कत्ल को छिपाने की वो कहानी जिस पढ़कर आप चौंक जाएंगे।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। पांच महीने पहले हुई महिला की हत्‍या खुद पति ने की थी और उसने पुलिस को पत्‍नी की दुष्कर्म के बाद हत्‍या की झूठी कहानी बताकर पांच माह तक गुमराह करता रहा। युवक ने पुलिस को झूठी कह‍ानी बताते हुए कहा था कि तीन युवक संत निरंकारी भवन में आए और उसकी पत्‍नी के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्‍या कर फरार हो गए। पुलिस अंधेरे में इधर-उधर हाथ-पांव मारती रही। लेकिन, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने के बाद उसने जब युवक पर सख्‍ती की, तो वो टूट गया और पत्‍नी के चरित्र पर शक और विवाद के बाद हत्‍या की बात कुबूल कर ली।

एसपी नार्थ अरविन्‍द कुमार पाण्‍डेय ने बताया कि कैम्पियरगंज थानाक्षेत्र के संत निरंकारी भवन में सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ का रहने वाला गोविन्‍द पत्‍नी रेखा के साथ रहता था। बीते 31 दिसंबर की रात वहां पर रेखा की हत्‍या हो गई। रेखा की हत्‍या लाठी-डंडे से चोट के कारण हुई थी। दूसरे दिन सुबह उसके पति गोविन्‍द ने थाने पर पहुंचकर पुलिस को बताया कि तीन युवक निरंकारी भवन का गेट फांदकर अंदर आ गए। उन्‍होंने पत्‍नी रेखा के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्‍या कर दी। पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। उसके बाद भी पुलिस पांच माह तक गोविन्‍द की बातों के जाल में फंसकर अंधेरे में तीर चलाती रही।

सनसनीखेज: पत्नी की हत्या कर पति ने गढ़ी झूठी कहानी, पांच महीने तक पुलिस को ऐसे देता रहा चकमा

झूठी कहानी बनाकर करता रहा गुमराह

पुलिस को जब कोई सुराग हाथ नहीं लगा, तो उसने गोविन्‍द से सख्‍ती के साथ पूछताछ की। उसने खुद पत्‍नी की हत्‍या की बात कुबूल कर ली। उसने पुलिस को बताया कि पत्‍नी रेखा उसके साथ रोज झगड़ा करती थी। इसके साथ ही उसे पत्‍नी के चरित्र पर शक भी था। घटना की रात उसने फिर गोविन्‍द के साथ झगड़ा किया। इस दौरान ही उसने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। घटना के दौरान ही उसे सिर में चोट लगने के कारण खून बहने लगा और उसकी मौत हो गई। खुद को पुलिस से बचाने के लिए उसने झूठी कहानी रच दी और पुलिस को पांच माह तक गुमराह करता रहा।

इसके पहले उसने पुलिस को झूठी कहानी बताई थी कि 31 दिसम्बर वो और पत्‍नी रेखा अलाव ताप रहे थे। तभी तीन लोग गेट कूदकर अंदर आ गए। तीनों ने शराब पी रखी थी। उन लोगों ने पहले उसे मारा और हाथ-पैर बांधकर पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 323 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान
'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!

Embed widget