एक्सप्लोरर

Holi 2024: मथुरा में 'लड्डू मार होली' के दौरान भगदड़ पर SSP बोले- 'फैलाई जा रही अफवाह, सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त'

Holi 2024: होली से पहले मथुरा के बरसाना में 'लड्डू मार होली' समारोह में भगदड़ की खबरों पर मथुरा एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे अफवाह बताया है.

Holi 2024: उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में इस वर्ष होली पर एक भव्य 'रंगोत्सव' मनाया जा रहा है. विख्यात लाडली जी मंदिर में 'लड्डू मार होली' समारोह का आयोजन किया गया है. इस आयोजन के दौरान मंदिर में रविवार को भगदड़ मच गई. हालांकि इसका मथुरा एसएसपी द्वारा खंडन किया गया है. लेकिन कई मीडिया रिपोर्टस में करीब एक दर्जन श्रद्धालुओं के हादसे में बेहोश होने का दावा किया गया है. 

बरसाना में 'लड्डू मार होली' समारोह के दौरान भगदड़ पर SSP मथुरा शैलेश कुमार पांडे ने कहा, "बरसाना में लड्डू मार होली का जश्न चल रहा है. पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं और जश्न मना रहे हैं. भगदड़ की अफवाह फैलाई जा रही है. भीड़ ज़रूर बहुत है लेकिन सुरक्षा के इंतज़ाम पर्याप्त हैं. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि अफवाहों पर ध्यान न दें.''

Lok Sabha Election 2024: कद्दावर सपा नेता और पूर्व सांसद ने BJP में हुए शामिल, कहा- 'जिन लोगों को डर लग रहा है वो...'

घायलों का इलाज जारी
मथुरा के राधा रानी मंदिर में 'लड्डू मार होली' के अवसर पर रविवार को भगदड़ मच गई. घटना स्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो तीन बार हालात बिगड़े थे. मंदिर में काफी ज्यादा भीड़ थी जो बेकाबू हो रही थी. इस घटना में करीब एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं. इस घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों का इलाज जारी है, इनमें दो लोगों की हालत गंभीर है.

मथुरा में रविवार को लड्डू होली मनाई गयी जबकि सोमवार को लठमार होली मनाई जाएगी, जिसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बरसाना को छह जोन, 15 सेक्टरों में बांटकर चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. 

उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ता, अग्निशमन दस्ता, श्वान दस्ता व सादी वर्दी में खुफिया पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इतना ही नहीं 78 स्थानों पर अवरोधक लगाकर सभी वाहनों को 45 पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जा रहा है. मेला क्षेत्र में 150 सीसीटीवी और सात 'वॉच टावर' स्थापित कर पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की व्यवस्था की गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget