एक्सप्लोरर

Basti Crime: बस्ती में हिस्ट्रीशीटर शमसुद्दीन ने गवाह से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर हरकत मे आई पुलिस

UP News: बस्ती में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने गौ हत्या के मामले में गवाह के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी बदमाश की तलाश में जुट गई है.

Basti News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाए जा रहे हैं मगर बस्ती जनपद में यह अभियान बे मतलब साबित हो रहा है क्योंकि यहां एक ऐसा अपराधी है जिसने पुलिस प्रशासन ही नहीं बल्कि आम लोगों की नाक में भी दम कर रखा है. बस्ती इलाके का एक ऐसा हिस्ट्रीशीटर इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है जो कभी जिले के अधिकारियों की कुर्सी पर बैठकर टशन दिखता है तो कभी सरेआम उसके मुकदमे में गवाह की जान लेने पर आमादा हो जाता है ताकि कोर्ट की कार्यवाही से वह बच सके. फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबीश दे रही है.

दरअसल यह पूरा मामला मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रेवली गांव का है जहां के निवासी और थाने के हिस्ट्रीशीटर शमसुद्दीन पर गंभीर आरोप लगा है. अभी तीन दिन पूर्व ही हिस्ट्रीशीटर शमसुद्दीन की एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वह लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता की कुर्सी पर बैठकर टशन दिखाते हुए दिख रहा था. इसके बाद एसपी के निर्देश पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ.

गो हत्या मामले में गवाह को दी जान से मारने की धमकी
इस मामले में अपराधी शमसुद्दीन के सामने पुलिस ने घुटने टेक दिए और ठोस कार्रवाई नहीं की जिसका नतीजा यह हुआ कि वह अपने गांव पहुंचा और ठीक 1 दिन बाद यानी कि कल गौ हत्या जैसे संगीन मुकदमे में गवाह अनीश और उसके भाई के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे हिस्ट्री सीटर शमसुद्दीन अपने एक साथी के साथ मुकदमे में गवाह अनीस और उसके भाई को बुरी तरीके से पीट रहा है. वीडियो में सुना भी जा सकता है कि शमसुद्दीन अनीश की जान लेने की भी बात कर रहा है हालांकि स्थानीय लोगों की मदद के बाद वह ऐसा नहीं कर सका जिससे अनीश की जान बच पाई.

पीड़ित अनीश ने आरोप लगाया कि उसके गांव का निवासी और थाने का हिस्ट्रीशीटर शमसुद्दीन काफी शातिर किस्म का अपराधी है जिस पर वर्ष 2017 में गौ हत्या की एक एफआईआर दर्ज हुई थी और इससे मुकदमे में वह गवाह है जिसकी गवाही कल होनी है. मगर गवाही से रोकने के लिए शमसुद्दीन उसके ऊपर हमला कर दिया. अनीश ने बताया कि, 15 दिन पहले उसने अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर शमसुद्दीन से जान माल का खतरा बताते हुए प्रार्थना पत्र दिया था मगर पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी.

पुलिस उपाधीक्षक रुदौली संजय सिंह ने बताया कि शमसुद्दीन मुंडेरवा थाने का हिस्ट्री शीटर है जिसने उसके ही एक मुकदमे के गवाह अनीस को बुरी तरीके से मारा पीटा है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबीश दी जा रही है.

ये भी पढे़ं: यूपी वालों को मिली तीन दिन की छुट्टी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget