एक्सप्लोरर

लखनऊ में हुई आतंकी गतिविधियों को देखते हुए श्रावस्ती में हाई अलर्ट, रूट मार्च कर रही है पुलिस

लखनऊ में हुई आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए श्रावस्ती जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. त्योहारों का दौर भी शुरू होने वाला है जिसे देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. 

High Alert in Shravasti: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में भारत-नेपाल सीमा खुली होने के कारण पुलिस प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित किया है. हाल ही में लखनऊ में हुई आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए जिले में पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है. जगह-जगह पर रूट मार्च किया जा रहा है. वहीं, नेपाल भारत सीमा से लगे हुए तमाम क्षेत्रों में चेकिंग अभियान जारी है. जिले में दो ऐसे गांव हैं जो भारत और नेपाल सीमा पर बसे हैं. आधा गांव नेपाल में तो आधा गांव भारत में है. इन गांवों में पूरी तरीके से अलर्ट है और चेकिंग अभियान जारी है. त्योहारों का दौर भी शुरू होने वाला है जिसे देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. 

लगातार जारी है चेकिंग अभियान
श्रावस्ती जिला में इस समय हाई अलर्ट है. पुलिस भी एक्टिव मोड में नजर आ रही है. जंगह-जगह रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया जा रहा है. भारत और नेपाल सीमा खुली होने के चलते यहां पर संदिग्ध गतिविधियां अक्सर देखने को मिलती हैं. नेपाल सीमा से लगे हुए गांवों में पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है. पुलिस अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में रूट मार्च भी कर रही है. अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने नेपाल सीमा से लगे हुए सभी गांवों में रूट मार्च किया और लोगों को सतर्क रहने की अपील भी की. 

आतंकियों का साथी गिरफ्तार 
बता दें कि, अलकायदा के आतंकवादी मिनहाज और मसीरुद्दीन के साथी शकील को एटीएस ने आज लखनऊ में बुद्धा पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया है. एटीएस की टीम को सूचना मिली थी कि शकील बुद्धा पार्क के पास ई-रिक्शा से गुजरने वाला है. टीम ने घेराबंदी करके सुबह करीब 9:30 बजे शकील को दबोच लिया. एटीएस अधिकारियों ने उसके परिवार के सदस्यों को फोन करके शकील के गिरफ्तार होने की सूचना दी. 

ये भी पढ़ें:

यूपी: अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून को मौजूदा MLA के लिए भी लागू कर दिया जाए तो बीजेपी के आधे विधायक हो जाएंगे अयोग्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget