एक्सप्लोरर

Bollywood के इन 7 स्टार्स ने ब्रेकअप के बाद एक-दूजे के खिलाफ उगला जहर और तोड़ दी सारी हदें

बॉलीवुड में बहुत तेजी से रिश्ते बनते हैं और फिर उतनी ही जल्दी टूट भी जाते हैं। यूं तो फिल्मी दुनिया में कई बार लोग मिले हैं और बिछड़ गए हैं

अक्सर लोगों के बीच प्यार फिर तकरार और फिर जुदाई आ जाती है। यही प्यार और झगड़े का सिलसिला बॉलीवुड सितारों के बीच अक्सर देखने को मिला जाता है। बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जो कभी किसी के प्यार में दुनिया भुला देते हैं तो कभी ब्रेकअप के बाद अपने एक्स के बारे में ऐसी-ऐसी बातें करते हैं कि सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। आज की इस खास स्टोरी में हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने ब्रेकअप के बाद एक दूसरे के खिलाफ बोलने में सारी हदें पार कर दी।

hrithik

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का। जिनका विवाद काफी समय तक हॉट टॉपिक बना रहा। ऋतिक और कंगना दोनों ने ही मीडिया में एक दूसरे के खिलाफ खुलकर बयानबाजी की। अपने एक इंटरव्यू में कंगना ने ये भी कहा था कि ऋतिक और उनके पिता ने उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की। वहीं ऋतिक ने भी कई बार अपने इंटरव्यूज में कंगना के खिलाफ बहुत कुछ बोला।

shilpa

 यह भी पढ़ेंः

Karan Johar के पिता दिल्ली में मिठाई की दुकान चलाते थे, मधुबाला की एक तस्वीर ने बदल दी उनकी किस्मत

अब बात करते हैं बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की जिनके अफेयर के किस्से बॉलीवुड में काफी मशहूर हैं। 90 के दशक में दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों का रिश्ता काफी सालों तक चला लेकिन शादी तक नहीं पहुंच पाया। इसी के चलते एक बार शिल्पा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि किसी और के लिए अक्षय उन्हें धोखा दे रहे थे।

vivek

विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का नाम सलमान खान (Salman Khan) के बाद विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) से जुड़ा। हांलाकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। दिल टूटने के बाद विवेक ओबेरॉय ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि ऐश्वर्या के पास प्लास्टिक का दिल है। लेकिन ऐश्वर्या ने कभी विवेक के बारे में कुछ गलत नहीं बोला।

adhyan

इस लिस्ट में एक बार फिर कंगना रनौत का नाम शामिल हो चुका है। ये तो हम सभी जानते हैं कि ऋतिक रोशन के अलावा कंगना रनौत का नाम शेखर सुमन (Shekhar Suman) के बेटे अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) से साथ भी जुड़ चुका है। दोनों ने महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की फिल्म 'राज 2' (Razz 2) में साथ काम भी किया था। दोनों का रिश्ता कुछ ही समय तक चला और ब्रेकअप के बाद अध्ययन ने कंगना पर काला जादू करने तक का आरोप लगा दिया था।

sajid श्री लंकन ब्यूटी जैकलिन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) और डायरेक्टर साजिद खान (Sajid Khan) का रिश्ता भी काफी लंबे समय तक चला। लेकिन सालों बाद दोनों की जिंदगी में ऐसा मोड़ आया कि उन्हें अपने रास्ते अलग करने पड़े। ब्रेकअप के बाद साजिद खान की फिल्म 'हिम्मतवाला' रिलीज हुई और बुरी तरह फ्लॉप रही। साजिद ने फिल्म फ्लॉप होने की वजह जैकलीन को बताया,  क्योंकि वो जैकलीन के साथ वकेशन पर गए थे जिस वजह से वो फिल्म को ठीक तरह से बना नहीं पाए।

Bollywood के इन 7 स्टार्स ने ब्रेकअप के बाद एक-दूजे के खिलाफ उगला जहर और तोड़ दी सारी हदें

यह भी पढ़ेंः

16 साल की उम्र में दीदी के PA से शादी कर बहुत पछताई थीं Asha Bhosle, R. D. Burman के साथ ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

बॉलीवुड की डिंपल गर्लॉ प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और नेस वाडिया (Ness Wadia) का प्यार भी मीडिया में काफी सुर्खियों में रहा। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ हाथों में हाथ डाले देखा जाता था। लेकिन दोनों का प्यार का रंग 2017 में फीका पड़ गया। उस वक्त प्रीति जिंटा नेस वाडिया पर शोषण, मारपीट और गाली-गलौज और का संगीन आरोप लगाया था। इतना ही नहीं प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया के खिलाफ ना सिर्फ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई बल्कि अपने बॉडी पर मारपीट के निशान भी पुलिस को दिखाए थे।

salman

इस लिस्ट में सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का नाम शामिल ना हो तो स्टोरी पूरी नहीं होगी। दोनों के अफेयर के बारे में हर कोई वाकिफ है। ब्रेकअफ के बाद ऐश्वर्या राय ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि सलमान उन्हें फोन करके परेशान करते है और उनपर कई बार हाथ भी उठा चुके हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget