एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में फिर मानसून सक्रिय, इस हफ्ते झमाझम बारिश, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा

Rain Alert in UP: उत्तर प्रदेश में सोमवार से एक बार फिर मानसून सक्रिय हो रहा है. इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से बादलों की आवाजाही तो कभी तेज धूप निकल रही है, जिसके चलते लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो गए हैं. घर के अंदर हो या बाहर कहीं राहत नहीं मिल रही है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने की भविष्यवाणी की है. यूपी में आज बिजनौर, रामपुर, पीलीभीत समेत कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. अगले एक हफ्ते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और तापमान में भी कमी आएगी. 

उत्तर प्रदेश में सोमवार से एक बार फिर मानसून सक्रिय हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. पश्चिमी यूपी में अलग-अलग स्थानों पर आज भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कई जगहों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. 

यूपी में सक्रिय हुआ मानसून
मौसम विभाग की मुताबिक यूपी में अगले एक हफ्ते तक बारिश का सिलसिला जारी रहने के अनुमान जताया गया है. सोमवार से अगले चार दिनों तक कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. शुक्रवार और शनिवार को एक बार फिर मानसून हल्का हो सकता है. इस दौरान अनेक स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. जिससे अगले पांच दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आने की संभावना है. 

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
आज यूपी में बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, कांशीरामनगर, शाहजहांपुर और फ़र्रुख़ाबाद में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजबाद, संभल एटा, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कन्नौज, सीतापुर और लखीमपुर खीरी में कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के बाकी हिस्सों में एक या दो जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है. 

बारिश की सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहेगा. जब प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 30-40 किमी की रफ़्तार से हवाएं चल सकती है. इससे पहले रविवार को उमस और तेज धूप की वजह से प्रयागराज में सबसे अधिक तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लखनऊ में भी अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. 

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget