एक्सप्लोरर

गर्मी की तपिश करने लगी है परेशान, भारी पड़ सकती है लापरवाही....इन बातों का रखें ध्यान

उत्तर प्रदेश में गर्मी की तपिश बढ़नी शुरू हो गई है। कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री को भी पार कर चुका है। मौसम विभाग की मानें तो इस माह के अंत तक तापमान में और भी इजाफा होने की आशंका है

लखनऊ, एबीपी गंगा। एक तरफ जहां चुनावी चर्चा गर्म है तो दूसरी तरफ मौसम ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश में गर्मी की तपिश बढ़नी शुरू हो गई है। कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री को भी पार कर चुका है। मौसम विभाग की मानें तो इस माह के अंत तक तापमान में और भी इजाफा होने की आशंका है और फिलहाल इससे राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बढ़ते तापमान के साथ तेज और झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम में ये बदलाव हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में भी देखने के मिल रहा है।

बढ़ सकती है परेशानी

मौसम विभाग का अनुमान है कि भीषण गर्मी की चपेट में आए उत्तर भारत के लोगों के लिए आने वाले वक्त में परेशानी बढ़ सकती है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलेने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिंद महासागर में हवा के कम दबाव और बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी इलाके से उठे तूफान की वजह से मौसम में तेजी से बदलाव आ सकता है।

भारी पड़ सकती है लापरवाही

गर्मी की तीव्रता बढ़ने के साथ ही लू भी चलने लगी है। इस वक्‍त सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। लू के प्रभाव को कम करने व इससे बचने के लिए कारगर उपाय 'सावधानी' ही बचाव है। गर्मी से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी या तरल लें। यदि प्यास न लगी हो तब भी बीच-बीच में  जूस या शर्बत जैसे पेय जरूर लें। हल्के रंग वस्त्र पहनें व धूप का चश्मा, छाता, टोपी व चप्पल का प्रयोग करें। यदि खुले में कार्य करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ व पैरों को गीले कपड़े से ढक कर रखें। यात्रा करते समय पीने का पानी अपने साथ अवश्य ले जाएं। शरीर में पानी की कमी दूर करने को ओआरएस, घर में बने हुए पेय पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ का उपयोग करें।

गर्मी की तपिश करने लगी है परेशान, भारी पड़ सकती है लापरवाही....इन बातों का रखें ध्यान

बचाव ही सावधानी है

हीट स्ट्रोक, हीट रैश, हीट क्रैंप के लक्षणों जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, उबकाई, पसीना आना, मूर्छा आदि का पहचानें। यदि मूर्छा या बीमारी अनुभव करते हैं तो तुरंत चिकित्सीय सलाह लें। गर्मी की तपिश से बचने के लिए अपने घरों को ठंडा रखें। शाम व रात के समय घर और कमरों को ठंडा करने के लिए पंखा खोल दें। घर से बाहर होने की स्थिति में सीधे सूर्य की रोशनी में आने से बचें। जानवरों के छायादार स्थानों पर रखें और उन्हें पर्याप्त पानी पीने को दें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
आगरा में CEC के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट पर पोती कालिख
आगरा में CEC के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट पर पोती कालिख
बाराबंकीः घाघरा नदी की कटान की जद में घर और मस्जिद, मंजर देख भड़के सपा विधायक
बाराबंकीः घाघरा नदी की कटान की जद में घर और मस्जिद, मंजर देख भड़के सपा विधायक
बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर भड़के BJP नेता मुरली मनोहर जोशी, कर दी ये बड़ी मांग
बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर भड़के BJP नेता मुरली मनोहर जोशी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget