एक्सप्लोरर

रासुकाः डॉ. कफील खान पर आज होगी अंतिम सुनवाई, जानिए पिछली बार क्या हुआ

डॉ. कफील खान पर एनएसए लगाए जाने के मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी.

प्रयागराज, एबीपी गंगा। डॉ. कफील खान पर रासुका लगाए जाने के मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी. कफील खान पर नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है. इसी सिलसिले में कफील खान पर अलीगढ़ में मुकदमा दर्ज है. फिलहाल, कफील खान जेल में हैं. उन्हें जेल से छुड़ाने के लिए डॉ. कफील खान की मां ने कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉरपस) की याचिका दायर की है. इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक तुरंत सुनवाई हो रही है. इससे पहले 19 अगस्त को भी इस मामले में सुनवाई हुई थी. जिसमें यूपी सरकार ने अपना पक्ष रखा था.

सरकार के साथ ही अलीगढ़ के डीएम और मथुरा जेल अधीक्षक ने भी हलफनामा दायर किया था. जिसके बाद सरकारी पक्ष ने डॉ. कफील खान पर लगे रासुका को सही बताया था. सरकार ने फिलहाल, डॉ. कफील खान को जेल में ही रखने की सिफारिश की है. हालांकि, उन दिन सुनवाई पूरी नहीं हो सकी. आज इस मामले में अंतिम सुनवाई होगी. जिसके बाद कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है.

तीन महीने और बढ़ी हिरासत डॉ. कफील खान पर रासुका के तहत मामला दर्ज है. रासुका के चलते उनकी हिरासत अवधि तीन महीने और बढ़ा दी गई है. कफील खान को 13 फरवरी, 2020 को हिरासत में लिया गया था. 6 मई को उनकी हिरासत अवधि 3 महीने के लिए बढ़ा दी गई. जिसके बाद अब दो दिन पहले फिर से कफील खान की हिरासत अवधि को तीन महीनों के लिए बढ़ा दिया गया. अब कफील खान 13 नवंबर तक जेल में रहेंगे.

पत्नी ने पूछा क्यों लगाया रासुका ?

हिरासत अवधि बढ़ाए जाने के आदेश के बाद डॉ. कफील खान की पत्नी डॉक्टर शबिस्ता खान ने वीडियो जारी किया. इसमें उन्होंने पूछा कि उनके पति को किस आधार पर कार्रवाई की गई है. शबिस्ता कहती हैं कि वो आज भी यही पूछती हैं कि उन पर रासुका क्यों लगाया गया है ?.

ऐसे चर्चा में आए थे कफील खान उल्लेखनीय है कि डॉक्टर कफील खान अगस्त, 2017 में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के मामले के बाद चर्चा में आए थे. यहां कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी के चलते बड़ी संख्या में बच्चों की मौत हो गई थी. तब कफील खान संबंधित वार्ड के नोडल ऑफिसर थे. हालांकि, बाद में इस मामले में उन्हें रिहा कर दिया गया.

ये भी पढ़ेंः महाराजगंजः शख्स ने दी जंगल से लकड़ी काटने की सूचना, दबंगों ने खंभे से बांधकर पीटा

भारी हंगामे के बीच पारित हुआ कमजोर सवर्णों को नौकरी में आरक्षण बिल, अखिलेश बोले- बहुमत का अपमान है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ गुस्सा, अलीगढ़ में करणी सेना ने फूंका पुतला
CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ गुस्सा, अलीगढ़ में करणी सेना ने फूंका पुतला
बरेली से दिल्ली तक हेरोइन सप्लाई करने वाला गैंग पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार
बरेली से दिल्ली तक हेरोइन सप्लाई करने वाला गैंग पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़ में डंपर ने छात्र को रौंदा, बाइक से 10वीं की देने जा रहा था परीक्षा, परिजनों ने जाम की सड़क
अलीगढ़ में डंपर ने छात्र को रौंदा, बाइक से 10वीं की देने जा रहा था परीक्षा, परिजनों ने जाम की सड़क

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget