एक्सप्लोरर

शामली: स्वास्थ्यकर्मी ने मृतक के परिजनों को लौटाए रिश्वत के 10 हजार, खाली सिलेंडर लगाने से हुई थी मरीज की मौत

शामली में कोविड मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर लगाने के एवज में स्वास्थ्यकर्मी ने परिजनों से 10 हजार रुपये ले लिये थे. आरोपी कर्मचारी ने मरीज की मौत के बाद रिश्वत के रुपये लौटा दिए हैं.

शामली. जिला अस्पताल के कोविड एल-2 अस्पताल में कोरोना मरीज को 10 हजार रुपये लेकर खाली ऑक्सीजन लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मी ने रिश्वत के पैसे लौटा दिए हैं. हालांकि, आरोपी स्वास्थ्यकर्मी को विभाग की शिकायत पर थाना आदर्श मंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. रिश्वतखोर कर्मचारी का मृतक की पत्नी को रुपये लौटाने का वीडियो वायरल हो गया है.

रुपये लेकर खाली सिलेंडर लगा दिया था
ये मामला करीब पांच दिन पुराना है. संयुक्त जिला चिकित्सालय के एल-2 थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर निवासी सत्यवान को कोविड-19 के उपचार के लिए भर्ती कराया गया था. हालत खराब होने पर ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी तो वहां पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी संजय कुमार ने मरीज के परिजनों से 10 हजार रुपये लेकर खाली ऑक्सीजन सिलेंडर कोरोना मरीज को लगा दिया. थोड़ी देर बाद कोरोना मरीज की मौत हो गई थी. पता करने पर खाली सिलेंडर लगाये जाने की जानकारी हुई तो परिजनों में रोष फैल गया. रिश्वतखोर कर्मचारी संजय की पिटाई कर दी. 

घटना को लेकर अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ तो थाना आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी स्वास्थ्यकर्मी संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. कोरोना मरीज की मृत्यु से जुड़े मामले में शनिवार को उस समय नया मोड़ आया जब इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

वीडियो में 10 हजार रुपये लेने का आरोपी स्वास्थ्यकर्मी कोविड अस्पताल के प्रभारी डा. सफल कुमार के सामने क्षमा याचना कर रहा है. आरोपी अपने हाथ में एक पैकेट लिए हुए है, जिसमें पीड़ितों से लिए गए पैसे बताये जा रहे हैं. करीब दो मिनट आठ सेकेंड के इस वीडियो में मृतक ग्रामीण की पत्नी और उसके पास एक अन्य व्यक्ति बैठा है, जबकि दो-तीन युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं. 

वायरल वीडियो में पीड़ित महिला और उसके परिजन आरोपी स्वास्थ्यकर्मी को काफी भला बुरा भी कह रहे हैं. आरोपी रिश्वत की राशि कागज के पैकेट में देने का प्रयास करता है, लेकिन महिला के परिजन उसे रकम खुले में गिनकर दिखाने का दबाव बना रहे हैं. बाद में वह पीठ घुमाकर रकम गिनता है। स्वास्थ्यकर्मी कुर्सी पर बैठी मृतक की पत्नी के पैर पकड़कर माफी मांग रहा है और पैसे वापस लेने की गुहार लगा रहा है।

ये भी पढ़ें:

अस्पतालों में अव्यवस्था से भड़के केंद्रीय मंत्री, योगी को पत्र लिखकर कहा- अधिकारी फोन नहीं उठाते

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के करीबी शख्स की कोरोना से मौत, बोलीं- परिवार का हिस्सा थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget