एक्सप्लोरर

Hathras Stampede: कौन है हाथरस भगदड़ का मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर, घर पर लगा ताला, परिवार संग फरार

Hathras Stampede: हाथरस में मची भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने बाबा के मुख्य सेवादार देवप्रकाश माथुर का नाम एफआईआर में दर्ज किया है. आइए जानते है आखिर कौन है, देव प्रकाश माथुर.

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में बाबा भोले के सत्संग में मची भगदड़ के बाद कई लोगों की मौत हो चुकी हैं. हादसे में घायल और मृतकों को अलग-अलग अस्पताल में ले जाया गया है. ऐसे में उनकी तलाश और बढ़ गई है. इस हादसे में मरने वालों की संख्या 121 तक पहुंच गई है.वहीं कई नेताओं ने इस हादसे पर शोक जताया है. इसी कड़ी में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 105, 110, 126 (2), 223 और 238 के तहत भोले बाबा के मुख्य सेवादार कहे जाने वाले देवप्रकाश मधुकर और उस धार्मिक आयोजन के अन्य आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. 

आपको बता दें कि बाबा के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. एफआईआर में प्रमुख आरोप के तौर पर जिस शख्स का नाम है वह है देवप्रकाश मधुकर. देवप्रकाश मधुकर हाथरस के सिकंदराराऊ में दमदमपुरा का निवासी बताया जाता है.  देवप्रकाश भोले बाबा का खास बताया जाता है. हाथरस में हुआ सत्संग इसी के संरक्षण में हुआ है. भोले बाबा के इस सेवादार के साथ-साथ इस धार्मिक आयोजन में अन्य आयोजकों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है.  इसके घर पर फिलहाल ताला लगा हुआ है और वह अपने परिवार संग फरार है.

कब हुई एफआईआर दर्ज
यह एफआईआर हाथरस के सिकंदराराऊ थाने में 2 जुलाई 2024 को रात करीब 10:18 बजे दर्ज हुई है. यह एफआईआर ब्रजेश पांडेय नाम के शख्स ने दर्ज कराई है. हाथरस हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. घटना के बाद कई बड़े अधिकारियों के बाद मंत्री भी घटनास्थल पहुंचे थे.  मंगलवार शाम को डीजीपी प्रशांत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया था. डीजीपी ने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है. इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है. जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें: Hathras Stampede: पश्चिमी यूपी में फैला है बाबा का साम्राज्य, सामने आईं अंदर की एक्सक्लूसिव तस्वीरें, अब भी माथा टेक रहे लोग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget